मुख्यपेज | मोबाइल | सोनी इरिक्सन ने पेश किये दो नये माडल R300 एवं R306

सोनी इरिक्सन ने पेश किये दो नये माडल R300 एवं R306

Font size: Decrease font Enlarge font
image Sony-Ericssion-R300

सोनी इरिक्सन (Sony Ericsson) ने मोबाईल (Mobile) की दुनियां में एफ एम रेडियो के साथ ए एम रेडियो वाला मोबाईल फोन पेश किया है जो आर 300 (Sony Ericsson R 300) और आर 306 (Sony Ericsson R 306) के नाम से कुछ ही दिनों में बाज़ार में आने वाली है।

पिछले कुछ वर्षों में किसी और क्षेत्र में क्रांति आई हो या नहीं लेकिन सूचना और संचार तंत्र ने दुनियां का स्वरूप बदल दिया है। सभी के हाथों में मोबाइल और गोद में लैपटांप विराजमान है। इस क्षेत्र में जिस तेजी से तकनीकी विकास होता जा रहा है वह अपने आप में कमाल है। हर दिन एक नया उत्पाद नये तकनीक के साथ बाज़ार में आ रहा है। पहले जब मोबाईल आया था तो आप सिर्फ बातें कर सकते थे। विकास के साथ इसमें एफ एम रेडियो, एम पी थ्री और फिर विडियो भी देखे जाने लगे।

सोनी इरिक्सन (Sony Ericsson)  ने मोबाईल (Mobile) की दुनियां में पहली बार एफ एम रेडियो के साथ ए एम रेडियो वाला मोबाईल फोन तैयार किया है जो आर 300 (R 300) और आर 3006 (R 306) के नाम से कुछ ही दिनों में बाज़ार में आने वाली है। सोनी (Sony) के अन्य मोबाईल की भांति इसमें भी आवाज़ की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। आप चाहें तो हैडफोन के जरिये धमाकेदार आवाज़ का लुत्फ़ ले सकते हैं अथवा चाहें तो बिना हैडसेट के भी मोबाइल में लगे स्पीकर से बिल्कुल नई आवाज़ को अनुभव कर सकते हैं।

इस मोबाईल में एफ एम व ए एम रेडियो के साथ आपको और क्या मिल रहा है आइये इस पर भी गौर करें। इसमें ब्लूटूथ, पोलिफोनिक और एम पी थ्री रिंगटोन्स और उच्च स्तरीय कैमरा भी है। आर 306 (R 306) में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि आर 300 (R300) में 640x480 पिक्सल्स वाला वी जी ए कैमरा है। सोनी इरिक्सन आर 300 और आर 306   (Sony Ericsson R300 or R306) में ट्रैक आई डी भी शामिल किया गया है।
 
बैट्री के साथ इस मोबईल का वजन 75 , और आकार 101 x 46 x 12 एम एम है। 65 के कलर टी एफ टी स्क्रीन है। इस मोबाईल में आप 1000 नं0 संचित कर सकते हैं। सोनी इरिक्सन आर 300 और आर 306  (Sony Ericsson R300 or R306) से आप एस एम एस के साथ ही एम एम एस भी कर सकते हैं।
बैट्री की बात करें तो सोनी इरिक्सन आर 300 और आर 306  (Sony Ericsson R300 or R306) की बैट्री को एक बार पूरी तरह चार्ज कर देने पर आप 9 घंटे तक बात कर सकते हैं। अगर बैट्री स्टैण्ड बाय में है तो आर्दर्श स्थिति में 400 घंटे तक इसमें उर्जा संचित रहेगी।
अगर आप सोनी इरिक्सन आर 300 और आर 306 खरीदना चाहते हैं तो अभी कुछ समय इंतजार करना होगा वैसे इस फोन की लाजबाब आवाज़ को सुनने के लिए आपको 3,500  से  5,000 तक खर्च करना पड़ सकता है।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
4.33