सैमसंग G600 के संग अब बातें होंगी और भी मजेदार
सैमसंग G600 मोबाईल (Samsung G600 Mobile) बाज़ार में नोकिया (Nokia), मोटोरोला (Motorola), सोनी इरिक्सन (Sony Ericsson) की तरह ही युवाओं का दिल जीतने की चाहत रखता है। आज के युवा अपने मोबाईल फोन में जिन फीचर्स की चाहत रखते हैं, उन तमाम फीचर्स को ध्यान में रखकर सैमसंग (Samsung) ने G600 मोबाईल फोन तैयार किया है। आइये जाने आखिर आप क्या चाहते हैं जिसे सैमसंग ने G600 में आपके लिए उतारा है।
सैमसंग G600 मोबाईल (Samsung G600 Mobile) का वजन 104 gm है, फोन का डाइमेंशन 102x48x14.9mm है। G600 में 10 ऐज क्लास (EDGE Class) , 10 जी पी आर एस (GPRS) नेटवर्क है। डिस्पले के लिए इस फोन में 16M टी एफ टी (T F T) स्क्रीन है, जिसका रेज्यूल्यूशन 240X320 पिक्सल्स है। एक बार पूरी तरह बैट्री चार्ज कर देने के बाद आप 7 घंटे तक आराम से बातें कर सकते हैं और अगर स्टैंडबाई की बात करें तो इस फोन की स्टैंडबाई क्षमता 380 घंटे हैं, यानी सैमसंग के जी 600 (G600) के संग आप बातें कर सकते हैं, लगातार।
मोबाईल के फीचर्स में आपके लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा लगा है, जिसमें 4x जूम की क्षमता है। कम रोशनी में बेहतर तस्वीर के लिए इसमें फ्लैश की सुविधा है। स्टील फोटोग्राफी के अलावा आप इस मोबाईल से वीडियो भी कैप्चर कर सकते हैं एवं वीडियो चला भी सकते हैं इसके लिए इसमें एम पी ई जी 4 (M P E G 4) टेक्नालॉजी का प्रयोग किया गया है। आप इस फोन से एफ एम रेडियो और एम पी थ्री का आनन्द ले सकते हैं, आप पोलिफोनिक अथवा एम पी थ्री रिंगटोन्स अपनी पसंद के अनुसार सैट कर सकते हैं। जी600 (G600) मोबाईल में कनैक्टिविटी के लिए यू एस बी (USB), ब्लूटूथ (Bluetooth), एच टी एम एल ब्राउजर (H.T.M.L) की सुविधा दी गई है। इस फोन की मेमोरी 40 एम बी (MB) है, इसमें 200 एस एम एस SMS एवं 1000 फोन बुक इंटरी ( Phone Book Entries) हो सकती हैं, आप इसकी मेमोरी को मेमोरी कार्ड के द्वारा 2 जी बी (GB) तक बढा सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए इसमें पावर प्वाइंट, मोबाईल प्रिंटिंग, वॉइस मेमो और वॉइस मेल भी है। इस मोबाईल फोन को स्टाईलिश फीचर देने के लिए टच स्क्रीन जैसी तकनीक को भी शामिल किया गया है। यानी अब मोबाईल खरीदते वक्त आप एक बार सैमसंग के जी 600 (G600) फोन को अपना साथी बनाने की सोच सकते हैं।



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें