मुख्यपेज | मोबाइल | एन-गेज (N-Gage) के साथ रहिए इन्गेज, रहिए चाहे जहॉ भी

एन-गेज (N-Gage) के साथ रहिए इन्गेज, रहिए चाहे जहॉ भी

Font size: Decrease font Enlarge font
image

आप नोकिया मोबाईल फोन (Nokia Mobile Phone) के साथ आपने अपनी जिन्दग़ी के बेहतरीन पल गुजारे होंगे, कभी यारों दोस्तों से इधर उधर की बातें की होंगी, जब कहीं घर से दूर रहे होंगे तो अपने परिवार के साथ अपनी भावनाओं के तार जोड़े होंगे जिनमें कुछ खट्टी मीठी यादें का सिलसिला जुड़ा होगा। कभी जब आप तन्हाई में या सफर में रहे होंगे तो नोकिया के एम पी थ्री व वीडियो फीचर्स का आनन्द लिया होगा। कभी किसी खास मौंकों को सहेज कर रखने के लिए आपने स्टीलफोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की होगी। जब आपके साथ अपना कोई नहीं रहा होगा और किसी अच्छे दोस्त की तलाश रही होगी जिसके साथ आप गेम Game खेल सकें उस वक्त भी नोकिया ने आपका साथ निभाया होगा। नोकिया अपनी दोस्ती का दायरा आपके और नजदीक लाने की तमन्ना रखता है इसी उद्देशय से नोकिया ने एन-गेज (N-Gage) नाम से एक बेहतरीन गेम फीचर आपके नोकिया मोबाईल के लिए लॉच करने वाला है। आइये जानें इस नये एन-गेज (N-Gage) एप्लिकेशन के बारे में कुछ विशेष बातें।

अगर आपके पास नोकियो के एन सीरिज (N Series) के मोबाईल जैसे Nokia N73 ,Nokia N81,Nokia N81 8GB, Nokia N93,Nokia N93i,Nokia N95,Nokia N95 8GB मोबाईल हैं तो आप एन गेज (N-Gage) एप्लिकेशन को www.n-gage.com से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन से जुड़ जाने के बाद आप एक से बढ़कर एक मोबाईल गेम को अपने मोबाईल में एन-गेज से डाउनलोड कर सकते हैं। वास्तव में यह एन-गेज नोकिया की मोबाईल गेम सर्विस है जिसे नोकिया 2007 के नवम्बर महीने तक आपके लिए नये पब्लिसर के साथ मिलकर लाने वाला है। इस हाई क्वालिटी गेम सर्विस के द्वारा आप अपनी पसंद के अनुसार गेम सेलेक्ट कर सकते हैं, गेम ट्राय करने के बाद अगर आपको पसंद आये तो उसे पर्चेज कर सकते हैं। एन गेज (N-Gage) के माध्यम से आप अपने दोस्तों, दूसरे खिलाड़ियों एवं दुनियॉ भर के एन गेज (N-Gage) कम्युनिटी (Community) से जुड़े लोगों से सम्पर्क बना सकते हैं, यानी इस एप्लकेशन के द्वारा आपकी दोस्ती का दायरा भी बढ़ सकता है।
एन-गेज (N-Gage) के लिए गेम तैयार करने वालों में नये पब्लिसर के रूप में इ ए स्पोर्टस (EA Sports) फिफा 08(Fifa 08), द सिम्स (The Sims) टू पेट्स (2 Pets), टाईगर वुड(Tiger Wood) पी जी ए टूअर (P G A Tour) , कैपकॉम (Capcom) नोकिया के साथ आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस क्रम में नोकिया ने स्वयं भी स्नेक सबसोनिक और बाउन्स बोईंग वोएज(Snakes Subsonic & Bounce Boing Voyage) गेम तैयार किया है। आप अगर इस गेम को खरीदने की चाहत रखते हैं तो एन-गेज स्टोर (N-Gage Store) से इसे खरीद सकते हैं, गेम की कीमत 6 से 10 यूरो तक रखी गयी है, आप इसे क्रेडिट कार्ड या आँपरेटर बिलिंग सिस्टम के द्वारा खरीद कर सकते हैं। आँपरेटर बिलिंग सिस्टम के द्वारा 20 देशों में आप एन-गेज से गेम खरीद सकते हैं जबकि क्रेडिट कार्ड के जरिये आप विश्व के किसी भी कोने में गेम खरीद सकते हैं। आपके लिए कम पैसे में एक दिन या हफ्ते दिनों के लिए भी लाइसेंस की सुविधा भी मौजूद है। तो अब आप तैयार हो जाइये अपने नोकिया मोबाईल पर रोमांचक गेम का आनन्द लेने के लिए कभी भी कहीं भी।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00