:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | मोबाइल | मोटोरोला ने मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (MotoYuva W230) लांच किया

मोटोरोला ने मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (MotoYuva W230) लांच किया

Font size: Decrease font Enlarge font
image MotoYuva W230

मोटोरोला (Motorola) का मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (Motoyuva W230) -,सस्ते दामों में स्टीरियो साउंड और मस्त फीचर के साथ इसमें और भी बहुत कुछ है.

मोबाईल (Mobile) फोन बनाने वाली कम्पनियां अपने मोबाइल के माध्यम से युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे रहते हैं.बाज़ार की प्रतियोगिता के कारण हर महीने दो महीने पर एक नया मोबाईल बाज़ार में आ रहा है.हर मोबाईल में कुछ न कुछ नया होता है जो हम युवाओं को अपनी ओर खींचता है.मोटोरोला (Motorola) ने मोटोयुवा सीरिज में मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (Motoyuva W230) नामक मोबाइल को इन दिनों बाजार में उतारा है.इस मोबाईल में हम युवाओं के लिए क्या है जिसके कारण हम इसे अपने दिल से लगाना चाहेंगे तो चलिए जरा मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (Motoyuva W230) पर अपनी निगाह डालते हैं.

मोटोयुवा डब्ल्यू  230 डब्ल्यू 180 (MotoyuvaW180) का विकसित रूप हैं,  इसका आकार 110x45x14.7 है व इसका कुल भार लगभग 83ग्रा. है. मोटोयुवा डब्ल्यू 230 मोबाईल की स्क्रीन 1.6 इंच है जबकि रिजोल्यूशन 128x128 पिक्सल है.

कई बार मोबाईल में जगह नहीं होने के कारण अपने दोस्तों के मैसेज को हमें मिटा देना पड़ता है ताकि नये मैसेज आ सके, मोटोरोला के इस नये मोबाईल में एस एम एस के लिए काफी जगह है, यानि आप 500 एस एम एस इसमें सुरक्षित रख सकते हैं.फोन बुक में आप 500 लोगों का नाम और फोन नं. रख सकते हैं.

मोटोरोला (Motorola) के इस नये मोबाईल में आप 2 जी वी तक कार्ड लगा सकते हैं, यानि अब सिर्फ 3, 250 में हम आप एम पी थ्री प्लेयर का आनन्द भी ले सकते हैं.इसमें आप अपनी पसंद के 500 गीत रख सकते हैं.एम पी थ्री के साथ आप इस मोबाईल में एफ एम रेडियो भी सुन सकते हैं और चाहें तो रिकार्ड भी कर सकते हैं.मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (Motoyuva W230) में यू एस बी पोर्ट है जिससे आप मोबाईल चार्ज भी कर सकते हैं और कम्प्यूटर से मन पसंद गीत भी अपने मोबाईल में डाल सकते हैं. अगर आपको पता करना हो कि 500 रू0 कितना डॉलर हुआ या 1000 डॉलर कितना रूपया होगा तो आप इसे आसानी से करेंसी कन्वर्टर से ज्ञात कर सकते हैं.अगर आपको अपनी गर्ल फ्रैंड या ब्वाय फ्रैंड का जन्मदिन अथवा किसी खास तिथि को याद रखना हो तो मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (Motoyuva W230) आपको रिमाइंडर के द्वारा सबकुछ याद दिलाएगा।

मोटोयुवा डब्ल्यू 230 (Motoyuva W230) के साथ आप लगभग 9 घंटे तक बातें कर सकते हैं, आदर्श स्थिति में इसकी बैट्री एक बार चार्ज हो जाने पर लगभग 450 घंटे तक स्टैंड बाय में रहती हैी

MotoYuva W230 की कीमत 3050. है और यह मोतोस्टोर्स एवं मोबाइल रिटेलर्स के पास उपलब्ध है.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय (5 भेज दी गयी):

Vishan Singh दिनांक 19 February, 2008 08:07:18
avatar
Is In bluetooth
Plese Tell Me
in My ID
Because I Purchase It
Dinesh दिनांक 05 March, 2008 03:49:50
avatar
what is the charges for 2gb memory card
vinod दिनांक 19 March, 2008 05:11:48
avatar
moto yuva phone is best phone
atul tatke दिनांक 19 July, 2008 06:25:51
avatar
what the charge of 2GB CARD
GAJENDER SINGH THAKUR दिनांक 07 October, 2008 06:13:40
avatar
can u tell me kya is phone ka upyog mai apne ghar mai is se internet chala sakta hu kya muje iska pc suit mil sakta ya muje lagata hai is phone ko purchase kar ke galiti ho gai

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
4.00