मुख्यपेज | मोबाइल | MotoRAZR2 के साथ जिन्दग़ी रॉंक एण्ड रोल

MotoRAZR2 के साथ जिन्दग़ी रॉंक एण्ड रोल

Font size: Decrease font Enlarge font
image MotoRAZR2

Nokia की N-72 मोबाईल इन दिनों युवा दिलों की धड़कन बन चुकी है। ऐसे में Nokia की प्रतियोगी कम्पनी Motorala ने अपने बाज़ार को कायम रखते हुए Motorazar श्रेणी में RAZR2 के नाम से नया मोबाईल ले कर अपने आपको Nokia के मुकाबले खड़ा किया है। यह मोबाईल आधुनिकतम तकनीकों से लैश किया गया है जो अपने प्रतियोगी को काँटे की टक्कर देने की कूबत रखता है।

आपने टी.वी. पर एक विज्ञापन देखा होगा कि मोटोरोला(Motorola) के ब्रांड एम्बेसेडर अभिषेक मोटो की धुनों पर झूम रहे होते हैं और इसकी आवाज़ में इस क़दर खो चुके हैं कि आखिरी वक्त में भी जब सभी लोग उनके चारों ओर रो रहे होते तब भी मोटो की धुन में उनका सिर नाच रहा होता है। मोटो युवा दिलों को फिर से उसी अंदाज़ में अपने साथ नचाने की ख्वाहिश रखता है जिसका उदाहरण है ये नया प्रोड्क्ट आर जेड आर2 (RZR2)। इसकी मस्त कर देने वाली आवाज़ के साथ आप झूमना चाहते हैं तो आप ब्लू टूथ का प्रयोग कर सकते हैं या चाहें तो हैड सेट का भी प्रयोग कर सकते हैं। तो बताइये कैसे झूमना चाहेंगे आप।

इस मोबाइल में और क्या खाशियत है जानने की तमन्ना है तो आईये बताते हैं हम आपको। सबसे अहम सवाल उठता है बैट्री बैकअप कितनी है, है न यही सवाल आपके मन में, तो यह जान लीजिए ज़नाब कि आप 500 मिनट तक लगातार बातें कर सकते हैं और एक बार आप अच्छी तरह चार्ज कर दें तो 280 घंटे तक बेफिक्र रह सकते हैं। यानी अब आप अपने पर्सनल फ्रैंड से जब तक चाहे दिल बातें कर सकते हैं, बैट्री के लिए एक्सक्यूज नो चांस। यानी लम्बी बैट्री लम्बी बातें और फूल इंटरटेनमेंट का नाम है आर जेड आर2 (RZR2)।

आर जेड आर2 (RZR2) का लुक माइंड ब्लोईंग है यार, स्टाईलिश, स्लिम और उस पर मैटेलिक बाँडी जो मजबूती का वादा देता है। आपकी यादों को संजोने के लिए 512 से 2 GB तक मेमोरी क्षमता है। 2.0 (Megapixel) कैमरा जिससे तस्वीरों की क्वालिटी आती है लाज़वाब और आप इसमें चाहें तो 8 जूम तक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप वीडियो ग्राफी करना चाहतें हैं तो MPEG 4 Video capture and Playback भी आपके लिए इसमें मौजूद है।

आप एस.एम.एस (SMS) करना चाहें या एम.एम.एस(MMS) या चाहें तो अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी कभी भी इंटरनेट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। तो क्यू मानते हैं न आप कि (Motorola RAZR2) के साथ है जि़न्दग़ी राँक एण्ड रोल।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
3.50