मोबाईल की बैट्री, चले चलो
अपने मोबाईल की बैट्री (Mobile Battery) को आप दे सकते हैं लम्बी आयु का वरदान और इसके लिए रखना होगा आपको कुछ बातों का ध्यान.
मोबाईल हमारी जिन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, यह अब सिर्फ बात करने के काम ही नहीं आता बल्कि मनोरंजन का साधन भी बन चुका है। कई मोबाईल कम्पनियां ग्राहकों पटाये रखने के लिए फ्री टॉकटाईम दे रही है तो कई अपने से अपने मोबाईल पर अनलिमिटेड बात करने की सुविधा दे रही है। मोबाईल की तमाम सुविधाओं का लाभ आप तभी ले पाएंगे जबकि आपके मोबाईल की बैट्री आपके मोबाईल का साथ दे, यानि बातें और मानोरंजन तभी तक है जब तक कि बैट्री में जान है। आज आपकी ही नहीं हम सबकी शिकायत है कि बैट्री जल्दी डाउन हो जाती है, या बैट्री खराब है। हम आप कुछ बातों पर ध्यान दें तो इस तरह की शिकायत को काफी हद तक कम कर सकते हैं अर्थात बैट्री की उर्जा को बचा सकते हैं।
आमतौर पर हम आप जब नया मोबाईल खरीदते हैं तो उसे तुरंत चार्ज में लगा देते हैं फिर इस्तेमाल करना शुरू करते हैं यह सही नहीं है। मोबाईल की बैट्री को पूरी तरह डाउन हो जाने दीजिए जब मोबाईल अपने आप बंद हो जाए फिर इसे पूरी तरह चार्ज कीजिए, इस प्रक्रिया को शुरू में दो तीन बार दुहराएं। इससे बैट्री अपनी पूरी क्षमता के साथ आपके मोबाईल का साथ देगी। महीने दो महीने पर अगर आप इस प्रक्रिया को दुहराते रहते हैं तो बैट्री की जीवन अवधि लम्बी रहेगी।
हम आप ब्लूटूथ का बड़े ही चाव से इस्तेमाल कर रहे हैं, अगर आप भी ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि जब आवश्यकता नहीं हो उस समय ब्लूटूथ को बंद कर दें, क्योंकि इससे बैट्री की खपत तेजी से होती है। मोबाईल में अधिक ब्राईटनेस होने पर भी बैट्री की खपत तेजी से होती है इसलिए बहुत अधिक ब्राईटनेस नहीं रखें। लोगो और स्क्रीन सेवर भी आपके मोबाईल की बैट्री को चूस लेता है इसलिए संभव हो तो स्क्रीन सेवर नहीं लगाएं।
आजकल मोबाईल पर इंटरनेट उपलब्ध है इसके लिए जी पी आर एस का प्रयोग किया जाता है, जी पी आर एस का प्रयोग बहुत अधिक जरूरत होने पर ही करें अन्यथा कम्प्यूटर पर इंटरनेट की सुविधा का लाभ लें इससे मोबाई की बैट्री बचेगी।
हमलोग कई बार कंपन और रिंगटोन एक साथ चालू रखते हैं जिससे कोई फोन छूटने न पाए हमारी इस सोच क खामियाजा बेचारी बैट्री को भुगतना पड़ता है अत: जब आप आंफिस या मीटिंग में हो उस वक्त अपने मोबाईल फोन को साईलेंट मोड में अथवा कंपन में रखें। हमलोग जब भी खाली बैठे होते हैं मोबाईल पर वीडियो गेम खेलना शुरू कर देते हैं, लेकिन शायद आपने ध्यान दिया होगा या गौर नहीं किया होगा कि इस दौरान आपके मोबाइल में ध्वनि कंपन, रोशनी व बटन सभी सक्रिय होते हैं और इन सभी को उर्जा मोबाईल की बैट्री से मिलती है अत: जाने अंजाने आप बैट्री का दोहन करते हैं अत: मोबाईल पर कम से कम वीडियो गेम का आनन्द लें।
महीने दो महीने पर मोबाईल में बैट्री से लगने वाले धातु को साफ करना चाहिए इस प्रकार मोबाइल के उस धातु वाले हिस्से को साफ करलें जिनसे उर्जा आपके मोबइल में पहुंचती है इससे उर्जा का संचार समुचित प्रकार से हो पाता है।
कई बार हमलोग चार्जर खराब हो जाने पर या खो जाने पर बाज़र से कोई भी चालू चार्जर खरीद कर मोबाईल चार्ज करना शुरू कर देते हैं, इन चालू चार्जरों से बैट्री को क्षति पहुंचती है अत: कभी भी चालू चार्जर का प्रयोग न करें। आम तौर बैट्री 2 से 3 घंटे में चार्ज हो जाती है, रात भर हम आप बैट्री चार्ज में लगाकर छोड़ देते हैं इससे भी बैट्री की आयु कम होती है। बैट्री चार्ज करने के लिए यू एस बी और कार चार्जर का प्रयोग कम से कम करे विशेष स्थिति में ही इनका उपयोग करें इससे बैट्री लम्बी चलेगी और दीर्घायु होगी।




del.icio.us
Digg
आपकी राय (1 भेज दी गयी):
ऐसे पते बतलाते रहें
राकेश भाई.
अपनी राय दें