आईमेट जे ऐ क्यू (I-Mate JAQ Mobile) मतलब मोबाईल में कम्पयूटर
आईमेट जे ऐ क्यू मोबाईल (I-Mate JAQ Mobile) के पास ऐसे फीचर्स हैं जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि मोबाईल में कम्पयूटर है या कम्पयूटर में मोबाईल। आईमेट जे ऐ क्यू मोबाईल (I-Mate JAQ Mobile) को इस प्रकार तैयार किया गया है जिससे आप सामान्य फोन में मिलने वाली फैसिलिटी के साथ साथ कम्पयूटर के फीचर्स का भी बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके लिए माइक्रोसाफ्ट सर्टिफाइड गोल्ड पार्टनर i- Mate JAQ में आपके लिए क्या स्पेशल है आइये जरा चल कर देखें।
आईमेट जे ऐ क्यू मोबाईल (I-Mate JAQ Mobile) के लुक पर आइये गौर करें, इस मोबाइल की लम्बाई 122 mm चौड़ाई 71mm और मोटाई 22mm है। आपके लिए इसमें 2.8" वाईड टचस्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 320x240 है। आप कम्पयूटर और टाईपराईटर की तरह टाईप कर सकें इसके लिए इसमें क्वेरिटी (Qwerty) की बोर्ड लगा है।
आँफिस के काम में सहायता प्रदान करने के लिए इसमें माइक्रोसाफ्ट विडो (Microsoft Window), वर्ड(Word), एक्सल ( Excel) और पावरप्वाइंट (Powerpoint) दिया गया है। आईमेट जे ए क्यू (I-Mate JAQ) में वायरलेस मोडेम लगा है। आप इसमें विंडो मीडिया प्लेयर चला सकते हैं। आप इंटरनेट एक्सप्लोरर, एम एस एन, आउटलुक भी चला सकते हैं। सॉफ़्टवेयर को रन कराने के लिये इसमे 64 एम बी रोम (Mb Ram) और डाटा स्टोर करने के लिये 128 एम बी रोम (Mb Rom) चिप में सैट है। आप एस डी कार्ड (SD Card) से इसकी मेमोरी को चाहे ता बढा भी सकते हैं।
आईमेट जे ऐ क्यू मोबाईल (I-Mate JAQ Mobile) को सपोर्ट करने के लिए रिमूवल और रिचार्जेबल लि-आँन (Li-ion) बैट्री लगी हुई है। इस बैट्री की टाक टाईम क्षमता 4 घंटे तक है और 150 घंटे तक यह स्टैंडबाय में रह सकती है। ब्लूटूथ, यू एस बी, वीडियो फीचर भी इस मोबाइल में मौजूद है तो आप मानते हैं न आईमेट जे ए क्यू (I-Mate JAQ) मोबाईल के साथ के साथ आपका पॉकेट कम्पयूटर है।



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें