एंगेस्ट्रम पावर का हाईड्रोजन फ्यूल सेल (Hydrogen Fuel Cell )
एंगेस्ट्रम पावर (Angstrom Power) का हाईड्रोजन फ्यूल सेल ( Hydrogen Fuel Cell ) पारम्परिक लिथियम आयन बैट्री के मुकाबाले जल्दी चार्ज हो जाती है और अधिक समय तक उर्जा प्रदान करती है.
हाईड्रोजन फ्यूल सेल ( Hydrogen Fuel Cell ) से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता। मोटोरोला MOTOSLVR L7 में प्रयोग के तौर पर इस बैट्री का प्रयोग किया गया है.
इंसान हो या मशीन अगर उर्जा नहीं मिले तो कार्य करना बंद कर देंगे, हम मनुष्य उर्जा के लिए खाना खाते हैं तो मशीन तेल, बिजली और बैट्री की मांग करते हैं.दिन ब दिन उर्जा के क्षेत्र में कमी आती जा रही है, इस स्थिति में उर्जा के नये नये स्रोतों की तलाश की जा रही है.उर्जा की तलाश में एंगेस्ट्रम पावर (Angstrom Power) कम्पनी ने एक ऐसी बैट्री की खोज की है जिसने उर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म दिया है.
एंगेस्ट्रम पावर (Angstrom Power) द्वारा तैयार की गई यह बैट्री हाइड्रोजन फ्यूल पर आधारित है.कम्पनी अभी इस बैट्री को छोटे छोटे उपकरणों के लिए तैयार कर रही है जैसे मोबाईल, वीडियोगेम आई पॉंड.इन उपकरणों का जो लोग प्रयोग करते हैं उन्हें इस बैट्री के आने से बेहतर परिणाम मिलेगा.
अब तक हम आप लिथियम आयन (Lithium-ion batteries) वाली बैट्री का प्रयोग में अपने मोबाईल में कर रहे थे, इस बैट्री को चार्ज होने में काफी वक्त लगता है.जबकि हाईड्रोजन फ्यूल पर आधारित बैट्री बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है, और सबसे बड़ी बात कि इसमें पारम्परिक लिथियम आयन बैट्री (Lithium-ion batteries) से दोगुनी शक्ति होती है.
मोटोरोला MOTOSLVR L7 मोबाईल में प्रयोग के तौर पर हाईड्रोजन फ्यूल सेल ( Hydrogen Fuel Cell ) लगाया गया है, आप जानकर आश्चर्यचकित होंगे कि इस मोबाईल की बैट्री सिर्फ 10 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है और अन्य मोबाईल की बैट्री से दोगुनी चलती है.
हाईड्रोजन फ्यूल सेल ( Hydrogen Fuel Cell ) पर्यावरण के लिए उत्तम है इसे आसानी से नष्ट किया जा सकता है, यह नष्ट होने पर किसी प्रकार से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाता.




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें