झकास आईटम बोले तो एपल का आईफोन मोबाईल
अब कुछ ही दिनों में आपके पास एपल (Apple) द्वारा तैयार किया गया आई फोन (iphone) होगा. आई फोन (iphone) में आप मन पसंद गीत को अपने म्यूजिक लाईब्रेरी से स्क्रोल करके सुन सकते हैं, आप वीडियो देखते हुए जब चाहें जिस सीन को आगे पीछे कर सकते हैं, बीना की बोर्ड के मैसेज और ईमेल भेज सकते हैं मोबाइल में और भी बहुत कुछ है आगे पढ़िए...........
कम्प्यूटर बनाने वाली कम्प्नी एपल (Apple) जिसने आई पॉड(ipod) बनाकर युवाओं को दिवाना बना दिया अब अपने मोबाईल फोन के जरिये दिलों पर राज करने आ रहा है. एपल (Apple) द्वारा तैयार किया गया मोबाईल फोन आई फोन (iphone) के नाम से जल्दी ही बाज़ार में पहुंचने वाला है. इस मोबाईल से आप अनोखा अनुभव प्राप्त करेंगे. अगर आपकी उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि इसमें आखिर अनोखा क्या है तो आपकी उत्सुकता को अब और नहीं आजमाते हैं.
एपल (Apple) के आई फोन (iphone) में की पैड नहीं है लेकिन इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि की पैड को हटाकर इसका स्क्रीन बड़ा कर दिया गया है. 3.5 इंच का बड़ा LCD स्क्रीन होने से अब मजा भी बढ़ गया है, इस स्क्रीन में सेंसर लगा है जिससे स्क्रीन को छूते ही अलादीन के चिराग की तरह यह आपकी हर चाहत को पूरा करने में सक्षम है. अपने मोबाईल (Mobile) में संचित नम्बर में से आप जिसे फोन करना चाहें उसके नाम और नम्बर को स्क्रीन पर देखकर छू दें बस फोन की घंटी बजनी शुरू हो जाएगी. जब किसी को मैसेज भेजना हो तब आप स्क्रीन पर QWERTY की बोर्ड पाएंगे इसे की बोर्ड से आप मैसेज लिखकर भेज सकते हैं व ई-मेल टाईप कर के मेल कर सकते हैं.
एपल (Apple) के इस आई फोन (iphone) में कम्प्यूटर के माउस की तरह स्क्रोल करके अपने म्यूजिक लाइब्रेरी से संगीत चुन सकते हैं आप फिल्म या वीडियो देखते हुए दृश्य को स्क्रोल करके आगे पीछे कर सकते हैं. अगर आपके म्यूजिक लाईब्रेरी में वह गीत संगीत नहीं है जो आप सुनना चाहते हैं तो आप तुरंत आई ट्यून्स से उस गीत को आंन लाईन प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप टेलीविजन का आनन्द लेना चाहते हैं तो वह भी इस मोबाईल में संभव है. गूगल (Google और याहू (Yahoo) पर जब जो भी चाहें ढूंढ सकते हैं.
एपल आई फोन (Apple iphone) से उच्चस्तरीय वीडियो रिकार्डिंग कर सकते हैं और 2 मेगापिक्सल वाले कैमरे से स्टील फोटोग्राफी भी कर सकते हैं. आदर्श स्थिति में इस मोबाईल फोन में लगे बैट्री से आप 16 घंटे तक संगीत का आनन्द ले सकते हैं, और अगर बात करें अथवा वीडियो का आनन्द लेते हैं या इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 5 घंटे तक बेफिक्र रह सकते हैं. आई फोन (iphone)का कुल भार 135 ग्रा. है और इसका आकार है 115 x 61 x 11.6mm.




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें