Sony Erecssion W910i वाकमैन मोबाईल
सोनी का यह मोबाईल युवाओं की जरूरतों और चाहतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Sony Erecssion) W910i वाकमैन मोबाईल में आपके लिए नया क्या है ?
सोनी इरिक्सन (Sony Erecssion) W910i मोबाईल स्लाइडर मोबाइल है जो दिखने में लगभग सोनी के दूसरे स्लाइडर मोबाइल की तरह ही है, जिसके उपरी हिस्से को स्लाईड करने पर कीपैड नज़र आते हैं साईड के हिस्से में एवं फ्रंट में कुछ फंक्शन बटन दिये गये हैं। वैसे कुल मिलाकर देखा जाय तो यह बहुत ही स्लिम मोबाईल है। इस मोबाईल का स्क्रीन 2.4 इंच है एवं 240x320 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 256K कलर है।W910i मोबाईल में आपके लिए सामने और पीछे दोनों तरफ कैमरा है, इसमें वी जी ए VGA कैमरा होने से आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। 2मेगापिक्सल कैमरा होने से बेहतर क्वालिटी की तस्वीर ले सकते हैं। इस फोन में आपको 40 MB इंटरनल मेमोरी मिलता है जिसे आप M2 card लगाकर बढ़ा भी सकते हैं। इस फोन में फ्लाइट मोड होने से आप प्लेन (Aeroplane) में भी अपने महत्वपूर्ण कॉल ले सकते हैं।
आप चाहे जहॉ भी हों नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, आप चाहें तो Email भी कर सकते हैं और चाहें तो रिसीव भी कर सकते हैं। यह वॉकमैन मोबाइल अपने आप में एक पूरा म्यूजिक सिस्टम है जिसमें आपको मदमस्त कर देने वाली आवाज़ है। इस मोइबाल के डेक्सटॉप पर प्ले नाउ (Play Now) बटन है जिसके एक्टिव होते ही बिना ब्राउज किए ही आप आँन लाईन हो जाते हैं और अपनी पसंद का संगीत डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लेख को अपनी रेटिंग दें



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें