सैमसंग लेकर आया है गुरू 100
सैमसंग (Samsung) ने पेश किया है गुरू 100 (Guru 100) मोबाईल जो दिखने में आकर्षक हैं और काम में स्मार्ट है. कम कीमत में बेहतर मोबाईल की चाहत रखने वालों के लिए गुरू 100 (Guru 100) का चुनाव करना आसान होगा.
आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें प्रतियोगिता नहीं है. हर कदम पर हर किसी को प्रतियोगिता से गुजरना होता है. प्रतियोगिता से बाज़ार भी अछूता नहीं है, कोई भी उत्पादक छोटे से छोटे स्तर के ग्राहक को छोड़ना नहीं चाहता. बाज़ार की प्रतियोगिता का लाभ ग्राहकों को मिलता है और कभी कभी अनजाने में नुकसान भी उठाना पड़ता है. आपकी खरीदारी लाभप्रद और संतुष्टिपूर्ण रहे इसके लिए खरीदारी करने से पहले सम्बन्धित वस्तुओं के प्रतियोगी कम्पनियों के वस्तुओं पर भी एक नज़र डाल लें. आइये एक कुशाल ग्रहक के तौर पर हम यहां सैमसंग गुरू100 के विषय में जानकारी प्राप्त करें.
हीरो मोबाईल (Hero Mobile) की कामयाबी से उत्साहित होकर सैमसंग (Samsung) ने अगली पीढ़ी का मोबाईल तैयार किया है जो हीरो का भी गुरू है. सैमसंग (Samsung) ने हीरो मोबाईल (Hero Mobile) की तरह गुरू100 (Guru 100) को भी मोबाईल ट्रैकर फीचर के साथ उतारा है जिससे कोई इसे चुराने की जुर्रत न करे. इस मोबईल को अगर किसी ने चुराया तो मोबईल खुद ब खुद आपको चोर का अता पता दे देता है.
गुरू 100 (Guru 100) में बॉलीवुड के हीट एम पी थ्री रिंगटोन्स हैं आप चाहें तो रिंगटोन्स डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस मोबाईल में 65के कलर एल सी डी स्क्रीन है. मोबाईल में लाउडस्पीर जैसे फीचर भी शामिल किये गये हैं जिससे भीड़ में भी आप आसानी से सुन सकते हैं. गुरू 100 (Guru 100) के दमदार बैट्री को एक बार चार्ज करने के बाद 9 घंटे तक आप आराम से बात कर सकते हैं.
गुरू 100 (Guru 100) के फोनबुक में आप 500 लोगों के सम्पर्क नम्बर सुरक्षित रख सकते हैं. यार दोस्तों के साथ मैसेज आदान प्रदान करने का अपना ही मज़ा है, आप मैसेज का आदान प्रदान हिन्दी अथवा अंग्रेजी जिस भाषा में चाहें टाईप करके भेज सकते हैं. सैमसंग (Samsung) के इस मोबाईल की कीमत बिल्कुल आपके बज़ट में फिट है यानी सिर्फ 1949 रू. मात्र.




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें