एंटी आँक्सिडेंट दिलाए फ्री रैडिकल्स की समस्या से छुटकारा।
फ्री रैडिकल (Free Radicals) होने के कई कारण होते हैं, जिनके होने से व्यक्ति में उम्र के चिन्ह (Ageing Sign) नज़र आने लगते है, कई प्रकार के क्रॉनिक डीजिज जैसे कैंसर हो सकता है। एंटी आँक्सिडेंट (Anti Oxident) के प्रयोग से आप फ्री रैडिकल्स (Free Radicle) की समस्या से खुद को बचाये रख सकते हैं।
फ्री रैडिकल्स होने पर नई कोशिकाओं के निर्माण में बाधा आती है और त्वचा लूज होने लगती है जिससे चेहरे पर झुर्रियों के निशान दिखने लगते हैं। त्वचा की चमक खोने लगती है जिससे हम अधिक उम्र के दिखने लगते हैं। अगर आप फ्री रैडिकल (Free Radicals) की समस्या का समाधान (Solution) चाहते हैं तो इन उपायों को आजमा सकते हैं।
सबसे पहले आपको अपने खान पान (Diet) के प्रति ध्यान देना होगा, आप अत्यधिक मसालेदार खाने से बचें। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियॉ और फल नियमित रूप से शामिल करें। फल और सब्जियों में आप उन्हें शामिल करें जिनमें विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन सी (Vitamin C) व विटामिन ई (Vitamin E) की मात्रा पायी जाती हों। विटामिन की पूर्ति के लिए आप आम, पपीता, गाजर, मटर, अंडा, मक्खन,खूबानी, लीवर खा सकते हैं। सिट्रिक एसिड वाले फल जैसे संतरा, कीनू, नींबू में विटामिन सी की मात्रा पायी जाती है आप इसे किसी भी रूप में ले सकते हैं। विटामिन सी के लिए आप स्ट्राबरी, गोभी, आलू, टमाटर, पाइनएपल भी खा सकते हैं। विटामिन ई की पूर्ति के लिए आप बादाम, नारियल, गाजर, आँलिव आँयल, मूँगफली, अखरोट, सूर्यमुखी का तेल प्रयोग कर सकते हैं। इन विटामिनों में एंटी आँक्सिडेंट (Anti Oxident) की मात्रा पायी जाती है जिससे यह आपको फ्री रैडिकल (Free Radicals) की समस्या से सुरक्षित रखता है।
फ्री रैडिकल्स (Free Radicals) के कारण हाने वाली त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपनी त्वचा पर एंटी आँक्सिडेंट एजेंट का प्रयोग कर सकते हैं। आप चेहरे पर खीरे को कद्दूकस करके लगा सकते हैं। संतरे का जूस, चाय की पत्ती का सत्व प्रयोग कर सकते हैं। व्हीट जर्म आँयल लगा सकते हैं। अल्फा लिपोईक एसिड (Alpha Lipoic Acid) में भी एंटी आँक्सिडेंट (Anti Oxident) की मात्रा पायी जाती है आप चाहें तो इसका प्रयोग कर सकते हैं और फ्री रैडिकल (Free Radicle) से होने वाली त्वचा सम्बन्धी परेशानियों से मुक्त हो कर (Ageing Sign) को छुपा सकते हैं।




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें