:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | जीवनशैली | न झुर्रियॉ न दाग़ चेहरा लगे खास

न झुर्रियॉ न दाग़ चेहरा लगे खास

Font size: Decrease font Enlarge font
image

रिंकल्स (Wrinkles) आमतौर पर 35 से 40 वर्ष के बाद चेहरे नज़र आने लगते हैं, जिसके कारण हमारा सौन्दर्य प्रभावित होने लगता है। अपने सौन्दर्य को बनाये रखने के लिए हम अपनी तरफ से कोई कसर बाकि नहीं रखना चाहते।

जैसे ही चेहरे पर महीन रेखाएं (Fine lines) उभरने लगती हैं हम किसी सौन्दर्य विशेषज्ञ से सलाह लेते हैं ताकि वे हमें कोई उपाय बताएं जिससे महीन रेखाएं छुप जाएं और चेहरा जवॉ दिखता रहे। इन रेखाओं को छुपाने के लिए इन दिनों बाज़ार में कई प्रकार की एंटी रिंकल क्रीम (Anti Wrinkle Cream) उपलब्ध है। आइये जाने कि एंटी रिंकल क्रीम क्या है और ये किस प्रकार से रिंकल्स को छुपाता है।

Ingredients in Anti Wrinkle Creams क्या आप जानना चाहेंगे कि एंटी रिंकल क्रीम में किन किन तत्वों का प्रयोग आमतौर पर किया जाता है। विटामिन ई (Vitamin E) त्वचा को पोषण देता है अत: इसका प्रयोग इस प्रकार के क्रीम में होता है, विटामिन ए (Vitamin A) इसमें एंटी आँक्सिडेंट पाया जाता है अत: इसका प्रयोग भी एंटी रिंकल क्रीम के रूप में होता है, इसी प्रकार के गुण के कारण चाय की पत्तियों से निकाले गये सत्व (Extracts) का प्रयोग भी इस रूप में किया जा रहा है। ए एच ए (Alppha Hydroxyl acid) यह फलों से तैयार किया जाने वाला एसिड है जिसका प्रयोग इन दिनों बड़ी तेजी से एंटी रिंकल क्रीम के रूप में हो रहा है, यह त्वचा की उपरी परत को रिमूव कर देता है जिससे अंदर से नई और स्वस्थ त्वचा उभर आती है। किनेटिन (Kinetin) त्वचा में खोई नमी को लौटाता है और कैलोजिन का उत्पादन बढ़ाता है अत: इसका प्रयोग भी एंटी रिंकल क्रीम के रूप में किया जा रहा है, किनाटिन की तरह सोया में पाये जाने वाले इस्ट्रोजिन (Estrogen) का प्रयोग भी आज एंटी रिंकल क्रीम के रूप में किया जा रहा है।


सभी एंटी रिंकल क्रीम (Anti Wrinkle Cream) का प्रभाव एक जैसा नहीं होता है, अलग अलग एंटी रिंकल क्रीम अलग अलग तरह से कार्य करते हैं जैसे कुछ एंटी रिंकल क्रीम रिंकल को नहीं हटाते बल्कि डैड लेयर को हटा देते हैं जिससे अंदर से स्वस्थ त्वचा उभर आती है जिससे रिंकल नज़र नहीं आते। कुछ एंटी रिंकल क्रीम (Anti Wrinkle Cream) स्किन को टोन करती है जिससे महीन रेखाएं छुप जाती है। कुछ क्रीम फीलर की तरह से कार्य करता है अर्थात यह रेखाओं को भर देता है। वास्तव में रिंकल आना तब शुरू होता है जबकि शरीर में कोलैजिन का उत्पादन कम होने लगता है और सिबेसियस ग्लैंड से सेबम का प्रोड्क्सन कम होने लगता है। कुछ एंटी रिंकल क्रीम इन नैचुरल चींजों के उत्पादन को बढ़ाता जिससे रिंकल के निशान छुप जाते हैं। तो अब आप तय करलें कि आपके चेहरे पर उभर आयी महीन रेखाओं (Fine lines) को आप कैसे रिमूव करना चाहेंगे।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
3.50