:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | जिन्दगी | डीएनए जांच अब मौका ए वारदात पर

डीएनए जांच अब मौका ए वारदात पर

Font size: Decrease font Enlarge font
image डीएनए जांच अब मौका ए वारदात पर

जुर्म पर काबू पाना अब आसान होगा क्योंकि अब आपके लैपटॉप व मोबाईल के टच स्क्रीन मुजरिमों के डी एन ए (DNA Test) जाँच करगें. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Cambridge University) और प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी एप्सन (EPSON) ने इस क्षेत्र में मिलकर काम किया है जिसका परिणाम है एक छोटा सा उपकरण जो पुलिस की मदद करेंगे.

जिस तेजी से जुर्म बढ़ता जा रहा है इस पर नियंत्रण लाना बहुत ही आवश्यक है. जुर्म पर काबू पाने का एक उपाय है कि मुजरिम को तुरंत सजा मिले वह सुबूत की कमी के कारण कानून के गिरफ्त से निकलने न पाए, डी एन ए टेस्ट से इसमें काफी सहायता मिल सकती है बशर्ते कि परीक्षण का परिणाम तुरंत मिल पाए. दूसरी ओर आजके ज़माने में कई स्थितियों में सवाल खड़े होने लगे हैं कि बच्चे के वास्तविक माता पिता कौन हैं, वैज्ञानिक इसका जवाब भी डी एन ए टेस्ट से देते हैं. फिल्मों में आपने देखा होगा कि बिछड़े हुए भाई बड़े होकर मिल जाते हैं लेकिन यह सिर्फ फिल्मों में होता है वास्तविक जीवन में डी एन ए टेस्ट (DNA TEST) इन स्थितियों में कारगार होता है. इन तमाम स्थितियों में सबसे बड़ी परेशानी है डी एन ए टेस्ट का परिणाम विलम्ब से मिलना क्योंकि इसके परीक्षण में काफी वक्त लगता है. परंतु कैंब्रिज विश्वविद्यालय में हुए शोध के परिणाम स्वरूप इस क्षेत्र में क्रांतिकारी परिणाम मिलने वाला है अर्थात अब मौका-ए-वारदात पर ही डी एन ए (DNA) का परिक्षण हो सकता है और और प्राप्त जानकारियों को प्रसारित किया जा सकता है.

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Cambridge University) और प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी एप्सन (EPSON) ने मिलकर एक ऐसे यंत्र का निर्माण किया है जिससे मौके पर ही डी एन ए (DNA TEST) जॉच कर पाना संभव हो सकेगा.  इस प्रक्रिया में जाँच के लिए यह यंत्र नमूने को टच स्क्रीन के जरिये या शरीर से निकलने वाले किसी पदार्थ को नमूने के तौर पर लेता है. इस यंत्र से प्राप्त सूचनओं को सुरक्षित रखा जा सकता है व उनका विश्लेषण भी किया जा सकता है. इस यंत्र को आप अपने मोबाईल फोन(Mobile Phone) व लैपटॉप (Laptop) से जोड़ सकते हैं, इसका फायदा है कि आप जानकारियों को कहीं भी तुरन्त भेज सकते हैं.

इस उपकरण का आकार बहुत ही छोटा होगा जिसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है. इस उपकरण से ब्लड ग्रूप जांच (Blood Test) व फिंगर प्रिन्टस (Finger Print test)की भी जॉच की जा सकती है. इस उपकरण के आने से पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में आसानी हो जाएगी क्योंकि इससे हाथ के हाथ रिपार्ट मिल जाएगी. आप यह सोचकर परेशान नहीं हों कि इसकी कीमत अधिक होगी क्योकि इसे तैयार करने वाली इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी एप्सन (Epson) इसकी कीमत बहुत अधिक नहीं रखने जा रही है. आपको इस उपकरण के लिए अभी कुछ वक्त इंतजार करना होगा क्योंकि इस उपकरण को बाज़ार में आने में अभी कुछ वक्त लगेगा. अब आप सावधान हो जाइये क्योंकि आपकी ग़लती अब देर तक नहीं छुपने वाली. 

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00