:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | जिन्दगी | उपभोक्ता सेवा में कमी

उपभोक्ता सेवा में कमी

Font size: Decrease font Enlarge font
image

उपभोक्ता सेवा (Consumer Service) को लेकर एक सवाल हमेशा कायम रहा है कि सेवा में कमी (Lack in services) किसे कहेंगे.

आप रेडियो खरीद कर लाते हैं और उसमें एफ एम नहीं बज रहा जबकि विक्रेता ने आपको मीडियम वेव, शॉट वेव और एफ एम बैंड कह कर रेडियो बेचा है तो आप इसे क्या मानेंगे इस तरह की घटनाएं आम जीवन में घटित होती रहती है, इसे सेवा में कमी (Lack in services) के नाम से संबोधित करेंगे.

सामाजिक व्यवस्था के अन्तर्गत लेन देन की परम्परा का जन्म हुआ. वस्तुओं के आदन प्रदान की प्रणाली को वस्तु विनिमय प्रणाली के नाम से जाना गया. विकास के क्रम में मुद्रा का आगमन हुआ हम धन या मुद्रा देकर वस्तु अथवा सेवाएं प्राप्त करने लगे इसे मुद्रा प्रणाली कहते हैं. मुद्रा देकर जब हम वस्तु अथवा सेवाएं प्राप्त करते हैं, तब हमारी अपेक्षा रहती है कि वस्तुओं और सेवाओं का हमें पूरा लाभ मिले. जिन विशेषताओं को बताकर विक्रेता अथवा सेवा प्रदाता हमें अपनी वस्तुएं अथवा सेवाएं बेच रहा है वह पूरी से व्यवहार में दिखे, उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आए और ऐसा नहीं होने पर हम कहेंगे कि सेवा में कमी है.

हमें अमेरिका किसी काम से जाना है हमने हवाई जहाज की टिकट खरीद ली और जब सफर के लिए हवाई जहाज में पहुंचे तब पता चला कि सीट ही नहीं है. आपको इस तरह की घटना का सामना नहीं करना पड़े  परंतु ऐसा होता है तब आप इसे सेवा में कमी कह सकते हैं और उपभोक्ता अदालत में इसे चुनौती दे सकते हैं.

सेवा में कमी अथवा त्रुटि के सम्बन्ध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 2 (1) (च) (छ) के अनुसार किसी वस्तु या सेवा की क्वालिटी, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, मानक में कोई दोष, अपूर्णता अथवा कमी को सेवा में कमी के तौर पर इंगित किया जा सकता है.

आप टेलीफोन अथवा मोबाईल का उपयोग जरूर करते होंगे, हो सकता है कि कभी आप महीनों तक घर से बाहर रहे हों और फोन का भारी भरकम बिल आपके घर आ धमका हो जबकि उस उवधि में आपके फोन का उपयोग ही नहीं हुआ. इस स्थिति में आप मानसिक तौर पर जरूर परेशान हुए होंगे, आप इसे सेवा में कमी के तौर पर ले सकते हैं.

सर्दी जुकाम होने पर आप डांक्टर से मिलते हैं और वह आपको बता दे कि आपको टी वी हो गयी है, जबकि आप अन्य चिकित्सक से जब आप राय लेते हैं तब वह उसे सामान्य सर्दी जुकाम बताता है. आप टी वी बताने वाले चिकित्सक की सेवा पर प्रश्न चिन्ह लगा सकते हैं.

पैकेट में बंद सामान अथवा तौल व नाम कर बेची जाने वाली वस्तुओं में अगर आप तौल व नाम में बताये गये तौल व नाप से कम पाते हैं तो इसे भी आप सेवा में अपूर्णता की संज्ञा दे सकते हैं.

इस तरह से जहां भी कथनी और करनी में अंतर दिखे आप सवालिया निशान लगा सकते हैं.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00