तोशिबा का Toshiba REGZA टेलीविजन अब भारत मे भी
तोशिबा रिगजा (Toshiba REGZA) मेटाब्रेन टेक्नॉलॉजी के साथ आप खुली आंखों जैसी तस्वीर का आनन्द ले सकते हैं।
बेहतर तस्वीर और जानदार आवाज़ के शौकीनों के लिए जापान (Japan) की तोशिबा (Toshiba) कम्पनी भारत में टेलीविजन की नई श्रृंखला लेकर आ रही है। रिगजा (REGZA) सीरिज में तोशिबा (Toshiba) रिगजा Z3500,रिगजा X3500, रिगजा C3500 और रिगजा A3500 टेलीविजन प्रस्तुत करने जा रही है।
तोशिबा रिगजा (Toshiba REGZA) में एच डी पैनल (High Diffenation Panel) है जिसका रिजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। रिगजा सीरिज (REGZA) के टेलीविजन में Meta Brain Pro 100 engine टेक्नॉलॉजी का प्रयोग किया गया है जिससे चलती हुई तस्वीर में धुधलापन और कंपन नहीं होता है। तोशिबा की मेटा ब्रेन तकनीक से तस्वीर की गुणवत्ता कई गुणा बढ़ जाती है, तस्वीर स्पष्ट और साफ नज़र आती हैं।
रिगजा (REGZA) की 57 इंच एल सी डी टेलीविजन अभी पियानो ब्लैक कलर में आ रही है। आप अगर बेहतर तस्वीर और अगली पीढ़ी की टेलीविजन (Television) का आनन्द लेना चाहते हैं तो आपको कम से कम 52,000 और अधिकतम 500,000रू0 तक खर्च करना पड़ सकता है।



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें