अब बजेगा अपना डीजे... (Tonium Pacemaker)
स्वीडन की कम्पनी टोनियम (Tonium) ने पेसमेकर (Pacemaker) नामक पांकेट डीजे (Pocket DJ System) तैयार किया है, जिससे आप अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करके अपना रिमिक्स तैयार करके लोगों को थिरकने पर मजबूर कर सकते हैं.
डिस्को थेक में या किसी पार्टी में डीजे के धुनों पर मस्त हो रहे लोगों को देखकर हमारे दिल में भी तमन्नाएं हिलोर मारने लगतीं हैं कि काश हम भी धुनों को अपने तरीके से तैयार करके लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते और हमारा भी नाम डीजे अक़ील(DJ Aqeel), डीजे सुकेतु (DJ Suketu) की तरह मशहूर होता.इस सपने को हम तभी साकार कर सकते हैं जबकि हमें पता हो कि डीजे में प्रयोग होने वाले उपकरणों को किस तरह से चलाया जाता है.आम तौर पर डीजे में प्रयोग होने वाले उपकरणों को चलाने के लिए काफी अनुभव, ज्ञान व रचनात्मकता की आवश्यकता होती है जिसके कारण डीजे बनने की हमारी चाहत सिर्फ चाहत बनकर रह जाती है.अब आपको अफसोस करने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्विडेन की टोनियम (Tonium) कम्पनी द्वारा तैयार किया गया पांकेट डीजे मिक्सर (Pocket Dj Mixer) आपके सपनों को साकार करने हेतु तैयार है.
टोनियम (Tonium) कम्पनी द्वारा तैयार किये गये पांकेट डीजे मिक्सर का नाम है पेसमेकर (Pacemaker). पेसमेकर की लम्बाई 164 mm, चौड़ाई 69.6 mm और उंचाई 22.8 mm है.पाकेट डीजे मिक्सर में 120 जबी हार्ड डिस्क लगा है जिससे हर तरह के गीत, संगीत और ध्वनियों को आप संचित कर सकते हैं.अपनी अभिरूचि और रचनात्मकता से आप जिस तरह से चाहें रिमिक्स तैयार कर सकते हैं, आप चाहें तो कम्प्यूटर से गीत संगीत डाउनलोड कर सकते हैं और पेसमेकर एडिटर में जाकर अपनी चाहत के अनुरूप संगीत को नया रूप देकर कम्प्यूटर में अपनी रचना सुरक्षित कर सकते हैं.
टोनियम (Tonium) के पांकेट डीजे सिस्टम (Pocket DJ Mixer) में दो आउटपुट चैनल हैं जिसमें एक से आप हेडफोन लगाकर संगीत का आनन्द ले सकते हैं और दूसरा है लाईन आउट जिनसे बड़े बड़े डीजे स्पीकर बजा सकते हैं.इसमें दो क्रासफेडर हैं हेडफोन और लाईनआउट आप इससे 100 प्रतिशत तक ध्वनि की तीव्रता को नियंत्रित कर सकते हैं.पेसमेकर (Pacemaker) में इक्युलाईजर है जिससे आप बास और ट्रेवल के बीच संतुलन बना सकते हैं और जरूरत के अनुसार स्वर की तीव्रता और मन्द्रता का प्रयोग कर सकते हैं.
पांकेट डीजे मिक्सर (Pocket DJ Mixer) उपकरण में 45 mm का टी एफ टी स्क्रीन लगा है जिसका रिजोल्यूशन 166 Dpi है.इस डीजे मिक्सर की ध्वनि आवृति 20-20.000 Hz है.इस डीजे उपकरण में MP3, AAC, OGG Vorbis, FLAC, WAV के प्रारूप चल सकते हैं.
पेसमेकर (Pacemaker) में लगे बैट्री को पूरा चार्ज होने में 90 मिनट लगता है, अगर जल्दी हो तो 1 घंटे में भी चार्ज कर सकते हैं.बैट्री पूरी तरह चार्ज होने पर 5 घंटे तक आप डीजे चला सकते हैं और अगर आप अपने मनोरंजन के लिए इसे प्ले करके संगीत का आनन्द लेना चाहें तो 18 घंटे तक झूम बराबर झूम कर सकते हैं.




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें