:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | सामान | सोनी और निकिया (Nichia) ने बनाया सबसे छोटा ब्लू लेज़र यूनिट

सोनी और निकिया (Nichia) ने बनाया सबसे छोटा ब्लू लेज़र यूनिट

Font size: Decrease font Enlarge font

रफ्तार से दौर रही इस दुनियां सब कुछ सिमटता जा रहा है. पहले हम रेडियो या टेपरिकार्डर पर संगीत सुना करते थे. तकनीकी क्षेत्र विकास के क्रम में सीडी प्लेयर आया और हम खुश हो गये, लेकिन कुछ दिनों बाद यह अफसोस होने लगा कि एक फिल्म देखने के लिए बार बार सीडी बदलनी होती है एवं इसकी तस्वीर और आवाज़ में सुधार की आवश्यकता है. आपकी चाहतों ने जन्म दिया डी वी डी को आज हम डी वी डी युग से एक कदम आगे बढ़ चुके हैं अब हमारे पास है ब्लू रे डिस्क. ब्लू रे डिस्क में 50 G B तक डाटा स्टोर किया जा सकता है. ब्लू रे डिस्क (Blue Re Disc) को चलाने के लिए सोनी (Sony) और निकिया (Nichia) ने एक लेज़र यूनिट का निर्माण किया है. इस लेज़र यूनिट की विशेषता और इससे तकनीकी क्षेत्र में होने वाले बदलाव पर आइये बात करें.

जापान की दो बड़ी कम्पनी सोनी (Sony) और निकिया (Nichia) ने मिलकर अबतक का सबसे छोटा ब्लू लेज़र यूनिट (Blue Laser Unit)  तैयार किया है. इस यूनिट का आकार 14x7.4x3mm है. इस यूनिट का प्रयोग 9.5 mm के लैपटांप में भी किया जा सकता है. कार में लगने वाले म्यूजिक सिस्टम में भी ब्लूलेजर यूनिट का प्रयोग हो सकता है. सोनी (Sony) इस यूनिट का प्रयोग अपने प्ले स्टेशन थ्री (Play Station 3) विडियो गेम कंसोल में करने जा रही है. ब्लू रे लेजर (Blue Laser Unit ) के प्रयोग से प्ले स्टेशन 3 के कंसोल का आकार छोटा हो सकता है, इस पर लगने वाली लागत में कमी आएगी जिसका फायदा हम सबको मिलेगा.

यह ब्लू लेजर यूनिट (Blue Laser Unit) ब्लू लेजर डिस्क के दोनों लेयर (Dual-layer) को पढ़ने में सक्षम है साथ ही यह दोनों स्तर पर लिख पाने में भी सक्षम है. 

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00