:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | सामान | फोटोग्राफरों के लिए सैनडिस्क अल्ट्रा II एस डी कर्ड (San Disc Ultra II SDHC)

फोटोग्राफरों के लिए सैनडिस्क अल्ट्रा II एस डी कर्ड (San Disc Ultra II SDHC)

Font size: Decrease font Enlarge font
image San Disc Ultra II SDHC

एस डी कार्ड (SD Card) में आमतौर पर डाटा संचय करने में और पढ़ने में कुछ वक्त लग जाता है। सैनडिस्क (SanDisk) ने इन्हीं परेशानियों को कम करने के लिए अल्ट्राश्रेणी में एस डी एच सी (SDHC) कार्ड तैयार किये है।

इन दिनों डिजिटल फोटोग्राफी (Digital Photography) का चलन बहुत ही तेजी से होता चला जा रहा है, बेहतर तस्वीर के लिए हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरों का निर्माण किया जा रहा है। रिजोल्यूशन अधिक होने पर फोटो की प्रोपर्टी बढ़ जाती है इस स्थिति में अगर कम स्टोरेज क्षमता वाली कार्ड का प्रयोग करें तो कुछ ही फोटो में कार्ड भर जाने से आप चाहकर भी मनपसंद तस्वीर नहीं ले पाते हैं। दूसरी बात है कि एस डी कार्ड (SD Card) में आमतौर पर डाटा संचय करने में और पढ़ने में कुछ वक्त लग जाता है। सैनडिस्क (SanDisk) ने इन्हीं परेशानियों को कम करने के लिए अल्ट्राश्रेणी में एस डी एच सी (SDHC)कार्ड तैयार किये है।

अगर आप फोटोग्राफी करने के शौकीन हैं, अथवा फोटोग्राफी को अपने कैरियर व व्यवसाय की दृष्टि से देखते हैं तो आप अपने कैमरे में सैनडिस्क (San Disc Ultra II SDHC) कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं। सैनडिस्क (SanDisk) ने इस श्रेणी में 32 जी बी की Ultra II SDHC कार्ड तैयार किये है, इस (SD) कार्ड में लगभग 8,000 तक हाई रिजोल्यूशन वाले तस्वीरों को कैद किया जा सकता है। आप वीडियो रिकार्ड करने के लिए इस कार्ड का प्रयोग करना चाहते हैं तो लगभग 40 घंटे तक की रिकार्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस श्रेणी में 16 जी बी एस डी कार्ड व 8 जी बी कार्ड भी सैनडिस्क लेकर आ रहा है।

Ultra II से पूर्व के जो एस डी कार्ड उपलब्ध हैं वे 9 एम बी पीएस से 10 एम बी पीएस की गति से कार्य करते हैं जबकि  15 एम बी पी एस की गति से कार्य करता है।


सैनडिस्क Ultra II 32 जीबी और 16 जीबी  SD कार्ड के साथ माइक्रो मेट यू एस बी 2.0 रीडर भी दे रहा है। 8 जीबी वाले कार्ड में हिंग लॉक तकनीक (Hinge Lock Technology) का प्रयोग किया गया है जिससे इसे आप एस डी कार्ड के रुप में प्रयोग कर सकते हैं और चाहें तो यू एस बी पोर्ट में भी लगा सकते हैं।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय (1 भेज दी गयी):

nageshwar दिनांक 18 July, 2008 07:37:22
avatar
good

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
0