मुख्यपेज | सामान | प्ले स्टेशन थ्री, गेम का नया अंदाज

प्ले स्टेशन थ्री, गेम का नया अंदाज

Font size: Decrease font Enlarge font
image Play Station Three

प्ले स्टेशन थ्री (Play Station Three) सोनी(Sony) का वीडियो गेम (Video Game) कन्सोल है। आज का युग तकनीकी युग है इसमें टेकनालॉजी हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।

 हम आज हर चीज़ में बेहतर टेकनालॉजी और नयापन की तलाश में रहते हैं। चाहें हम काम करें या खेल कूद अथवा मनोरंजन कर रहे हों हर चीज में तकनीक की चाहत रखते हैं। इन्हीं चाहतों की देन है विडियो गेम, जिसमें नित नये प्रयोग हो रहें और आपको रोमांचित कर देने वाले एक से बढ़ कर गेम और गेम मशीन का अगमन हो रहा है। इसी क्रम में सोनी (Sony) ने विडियो गेम कंसोल का निर्माण किया है जिसे प्ले स्टेशन (Play Station) का नाम दिया गया है, इस प्ले स्टेशन का नया संस्करण लेकर सोनी फिर आपके सामने आया है जिसे प्ले स्टेशन थ्री के रूप में प्रजेंट किया गया है। तो आइये इस प्लेस्टेशन से गेम की दुनियॉ के सफर पर चलते हैं हम और आप।

प्ले स्टेशन थ्री (Play Station3) का आनन्द आप पारम्परिक टेलीविजन और एल ए सी डी टेलीविजन किसी पर भी लिया जा सकता है, इसके लिए इसमें हाई डिफनिशन मल्टीमीडिया इन्टफेस का प्रयोग किया गया है। आप सीडी, डीवीडी का प्रयोग तो इसमें कर ही सकते हैं साथ ही इसमें 40 जीबी और 80 जीबी रिमूवेवल हार्ड डिस्क की भी सुविधा दी गई है यानी यह दो मॉडल मे उपलब्ध है 40 जी बी और 80 जी बी। आपके नये प्ले स्टेशन थ्री में ब्लू रे डिस्क प्लेयर लगा है जिससे आपको 7.1 चैनल सरराउन्ड साउन्ड क्वालिटी मिलती है और पिक्चर क्वालिटी मिलती है क्रिस्टल क्लीयर यानी अब गेम का मजा कई गुणा ज्यादा पाएंगे। सोनी (Sony) के इस नये प्ले स्टेशन थ्री (Play Station3) में सेल ब्राड बैण्ड इंजन और अत्याधुनिक प्रोसेसर लगा है जिससे यह पुराने प्लेस्टेशन के मुकाबले कई गुणा फास्ट काम करता है आप इस पर हाई ग्राफिक्स वाले गेम भी मजे से प्ले कर सकते हैं। 

प्लेस्टेशन थ्री (Play Station3) में वाई फाई के द्वारा आँन लाईन कनेक्टिविटी की सुविधा मौजूद है। आप इससे मल्टी प्लेयर गेमिंग, टेक्स्ट और वीडियो मैसेजिंग, वाईस मैसेजिंग, डानलोडिंग जो चाहे कर सकते हैं। प्ले स्टेशन थ्री में आपको यू एस बी पोर्ट इन बिल्ट मिलता है 80 जी बी वाले में 4 पोर्ट हैं और 40 जी बी में 2 पोर्ट मौजूद हैं। आप इसे सिक्सएक्सिस (SIXAXIS wireless controller) वायरलेस कन्ट्रोलर के द्वारा कन्ट्रोल कर सकते हैं।  इस प्लेस्टेशन थ्री (Play Station3) से आप न केवल गेम का मजा ले सकते हैं बल्कि मूवी और म्यूजिक का भी भरपूर आनन्द ले सकते हैं।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
2.57