पिक्सेलव्यू का (PixelView) के नये टीवी ट्यूनर कार्ड ( TV Tuner cards)
आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप पर डीवीडी पर मूवीज तो देखते ही रहते होंगे. टीवीट्यूनर कार्ड के साथ अपने कम्प्यूटर पर टेलिविजन प्रोग्राम देखना थकान मिटाने का अच्छा जरिया है
प्रोलिंक माइक्रोसिस्टम ने आपके लिये प्लेटीवी एक्स्प्रेस (PlayTV Xpress), प्लेटीवी मोबाइल (PlayTV Mobile) और प्लेटीवी यूएसबी 415 (PlayTV USB 415) नाम के नये टीवी ट्यूनर कार्ड पेश किये हैं.
प्लेटीवी एक्स्प्रेस (PlayTV Xpress) टीवी, एफएम रेडियो के साथ है. आप डीवीआर लगाकर इसके जरिये वीडियो या आडियो कि रिकार्ड भी कर सकते हैं. बल्कि यह समझिये कि इसके साथ आपका कम्प्यूटर व्यक्तिगत होम थियेटर का रूप ले लेता है.
प्लेटीवी यूएसबी 415 (PixelView PlayTV USB 415) आपके कम्प्यूटर के यूएसबी 2.0 पोर्ट के जरिये कनेक्ट हो जाता है. यह डिजिटल के बजाय अनालोग टीवी तरंग ग्रहण करता है. यह भी आपके विन्डोज विस्ता के मीडिया सेन्टर के साथ काम करने में सक्षम है.
प्लेटीवी मोबाइल (PlayTV Mobile) खासतौर से आपके लैपटॉप के लिये बनाया गया है और ये आपके लैपटॉप के PCMCI स्लाट के जरिये आपके कम्प्यूटर से कनेक्ट होजाता है.
भारतीय बाजारों में यह कार्ड्स राशी पेरिफेरल्स प्रा.लि. के द्वारा उपलब्ध हैं.



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें