मुख्यपेज | सामान | एपसन का पिक्चरमेट पीएम 270 (PictureMate PM270) दे एकदम फोटोलैब की पिक्चर क्वालिटी.

एपसन का पिक्चरमेट पीएम 270 (PictureMate PM270) दे एकदम फोटोलैब की पिक्चर क्वालिटी.

Font size: Decrease font Enlarge font
image पिक्चरमेट पीएम 270 (PictureMate PM270)

एपसन आपके लिये लाया है चलती फिरती फ़ोटोलैब यानी पिक्चरमेट पीएम 270 (PictureMate PM270) प्रिन्टर. इस प्रिन्टर के जरिये आप 4R lab-quality photos केवल 37 सैकन्ड्स में प्रिन्ट कर सकते हैं.

यह प्रिन्टर कम बटन कन्ट्रोल के साथ फोल्ड होने वाले छोटे से साइज में आता है. आप इस प्रिन्टर को अपने साथ एक जगह से दूसरी जगह आराम से ले जा सकते हैं.

इस प्रिन्टर की क्लैरिया फोटोग्राफिक इन्क (Claria Photographic Inks) आपको चमकदार उच्च क्वालिटी की फोटो तो देती ही है साथ में  इसकी क्लैरिया फ़ोटो एन्हैंस तकनीक (Claria PhotoEnhance) आपके फोटो को सीन करेक्शन, स्किन टोन, रंग एवं एक्सपोजर को वांछित अवस्था में प्रस्तुत करती है.

इस प्रिन्टर को आप ब्ल्यूट्थ के जरिये अपने मोबाइल या लैपटाप से जोड सकते हैं. इस प्रिन्टर में 3.6 इन्च की एलसीडी स्क्रीन भी है जिसमें आप अपने फोटो के प्रिन्ट होने वाले हिस्से को जूम करकेर सैट कर सकते हैं. पिक्चरमेट पीएम 270  (PictureMate PM270) माइक्रो पियेजो प्रिन्ट हैड और परिवर्तित साइज की ड्रोपलैट तकनीक के साथ आता है.  एक इंक कार्ट्रिज से आप लगभग 150 प्रिन्ट प्रिन्ट किये जा सकते हैं.

इसका बाजार मूल्य रु.11,500 है और इसे आप भारत भर में फैले हुये एपसन डीलर नेटवर्क से कहीं भी ले सकते है.
आप इसकी जानकारी निम्न फोन से भी पता कर सकते हैं

  • INDIA - (91) 80-305-15000,
  • CALCUTTA - 228 31589/90,
  • CHENNAI - 302 77500,
  • MUMBAI - 282 61515/16/17,
  • NEW DELHI - 306 15000
जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
4.00