:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | सामान | अब आपके कार में होगा पैरोट पी एम के 5800 ब्लूटूथ

अब आपके कार में होगा पैरोट पी एम के 5800 ब्लूटूथ

Font size: Decrease font Enlarge font
image Parrot PMK5800

आइ डी एल डी पी एल (IDLDPL) के पैरोट पी एम के 5800 (Parrot PMK5800 Bluetooth) ब्लूटूथ- पूरी तरह हैंडफ्री है।

कुछ दिनों पहले की बात है जब कान में हेड फोन लगाकर बात करना, मोबाईल से गीत संगीत सुनना मन को अच्छा लगता था। आज स्थिति यह है कि हैडफोन से लटकता हुआ तार देखकर अच्छा नहीं लगता और हमने इसका भी हल निकाल लिया है आज हमारे पास है ब्लूटूथ जिसमें तार नहीं होता है बस कान में लगाइये और अपने मोबाईल को जेब में रखिये और ब्लूटूथ से ही फोन रिसीव कीजिए या फिर गाने सुनिए। ब्लूटूथ (Bluetooth) का एक बड़ा फायदा है कि इन दिनों मोबाईल छिन कर भागने वालों की संख्या काफी बढ़ गयी है, ब्लूटूथ (Bluetooth) के होने से फोन हाथ में लेकर बात करने की जरूर नहीं रहती जिससे किसी के छिन कर भागने का डर नहीं रहता। ब्लूटूथ के प्रति बढ़ती लोकप्रियता से प्रेरित होकर इन दिनों कार के लिए भी ब्लूटूथ का निर्माण किया जा रहा है जिसका बेहतरीन उदारहरण है पैरोट पी एम के 5800 (Parrot PMK5800)।

आइ डी एल डी पी एल (Indian Digital Life Style Distributors Pvt. Ltd.) ने पैरोट पी एम के 5800 (Parrot PMK5800)  नाम से कार के लिए ब्लूटूथ का निर्माण किया है। इस ब्लूटूथ को कार में इन्सटांल करने की आवश्यकता नहीं होती है। अपने मोबाईल में जाकर जब आप ब्लूटूथ आंन करेंगे तब यह आपके मोबाईल फोन से जुड़ जाएगा। इसमें एफ एम सिस्टम मौजूद है जिससे आप एफ एम रेडियो का आनन्द ले सकते हैं। ड्राइव करते वक्त आप देख सकें कि किस मीटर पर एफ एम चल रहा है इसके लिए इसमें दोनों तरह लिड टाईप डिसप्ले है। यह कार में लगे स्टीरियो सिस्टम के माध्यम से ध्वनि को प्रवाहित करता है। जब आप फोन पर होतें हैं तो कार में लगे स्पीकर से आवाज आती है और ब्लूटूथ के माईक से ध्वनि प्रेसित होती है। वाईस कॉलिग के समय आपको स्पष्ट और साफ ध्वनि सुनाई देती है। आइ डी एल डी पी एल के Parrot PMK5800 कार ब्लूटथ से आप कार चलाते समय ड्राइविंग पर पूरा ध्यान दे पाएंगे क्योंकि यह पूरी तरह से हैडफ्री सिस्टम है।

आइ डी एल डी पी एल (IDLDPL) के ब्लूटूथ में आवज़ voice recognition की क्षमता है।  पैरोट पी एम के 5800 ब्लूटूथ में बैट्री नहीं है उर्जा के लिए इसे बाहर से 12 वोल्ट देना होता है। उर्जा के लिए आप इसे कार चार्जर पोर्ट में लगा सकते हैं। अगर आप इसे अपनी कार में लगा कर सुरक्षित ड्राईविंग के साथ मदमस्त संगीत का आनन्द लेना चाहते हैं तो आपको लगभग 6,000 रूपये खर्च करने होंगे।
Mail:http://www.indiaprwire.com/pressroom/pr/ Website: www.idldpl.com

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय (1 भेज दी गयी):

अविनाश वाचस्पति दिनांक 14 September, 2008 12:05:18
avatar
जानकारी तो बढि़या है
पर खूब चलेगा भाई
इसकी भी कोई गारंटी है
नोकिया को करेगा सपोर्ट
कह रहे हो डंके की चोट

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00