मुख्यपेज | सामान | पैनासोनिक का Lumix Fx35

पैनासोनिक का Lumix Fx35

Font size: Decrease font Enlarge font
image Panasonic Lumix Fx35

पैनासोनिक (Panasonic) एफ एक्स 35 (FX 35) में 25mm अल्ट्रा वाईड एंगल लेन्स लगा है, जिससे आप विस्तृत चित्र ले सकते हैं. इस कैमरे से लिये गये तस्वीर की गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है क्योंकि, इस कैमरे की रिजोल्यूशन 10.1 मेगापिक्सल है. इसमें 4x आँप्टिकल जूम है.

याद कीजिए जब आप किसी अवसर पर सगे सम्बन्धियों एवं मित्रों के साथ धूम माचे रहे हों और दिल में आया हो कि चलो एक समूह चित्र ले लें लेकिन, अफसोस सभी लोगों कैमरे में आ नहीं पा रहे या फिर किसी का सिर कट रहा है तो किसी का हाथ तो किसी का पैर. पैनासोनिक (Panasonic)आपकी इन्हीं परेशानियों को समझते हुए ल्यूमिक्स एफ एक्स (Lumix Fx35) नाम से डिजिटल कैमरा लेकर आ रहा है. इस कैमरे से आप बेधड़क समूह चित्र ले सकते हैं. पैनासोनिक (Panasonic)एफ एक्स 35 में और क्या खूबियां हैं आइये हम आपको रूबरू कराते हैं.

पैनासोनिक (Panasonic)एफ एक्स 35 (FX 35) में 25mm अल्ट्रा वाईड एंगल लेन्स लगा है, जिससे आप विस्तृत चित्र ले सकते हैं. इस कैमरे से लिये गये तस्वीर की गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है क्योंकि, इस कैमरे की रिजोल्यूशन 10.1 मेगापिक्सल है. इसमें 4xआँप्टिकल जूम है. रात के समय ली गयी तस्वीरों में प्रकाश के प्रभाव के कारण से आपने देखा होगा कि आंखों का रंग लाल हो गया इस तरह की समस्या को रेड आई प्रॉब्लेम कहते हैं, इस तरह की समस्या इस कैमरे में नहीं आती हैं क्योंकि जब आप इस कैमरे से तस्वीर लेते हैं, उस समय मेन फ्लैश से पहले प्राइमरी लाईट जलती है जिससे इस तरह की समस्या नहीं आती है.

डिजिटल कैमरे में हाथ हिल जाने पर तस्वीर धुंधली हो जाती है लेकिन इस कैमरे में इस तरह की परेशानी नहीं आती है. अच्छी तस्वीर के लिए परिवेश में रोशनी के अनुरूप इसकी लेंस स्वत: कार्य करती है, आपको ब्राइटनेस एवं मोड बदलना नहीं होता है. इस कैमरे की शटर सिर्फ 0.005 सेकेन्ड में खुल जाती है. पैनासोनिक (Panasonic)ल्यूमिक्स एफ एक्स (Lumix Fx35) के साथ आप एक सेकेन्ड में 2.5 की गति से तस्वीरें उतार सकते हैं, जरूरत के अनुसार आप गति बढ़ाकर 6 तस्वीर तक ले सकते हैं. तस्वीर लेने के बाद आप इसे संगीत के साथ एक एक कर देख भी सकते हैं. तस्वीरों को देखने के लिए इसमें 2.5 इंच का एल सी डी सक्रीन लगा है.

पैनासोनिक (Panasonic)ल्यूमिक्स एफ एक्स (Lumix Fx35) डिजिटल कैमरे में स्टिल फोटोग्राफी के साथ आप वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं. इसकी वीडियोग्राफी से भी आपको संतोषप्रद अनुभव होगा. पैनासोनिक (Panasonic)अभी ल्यूमिक्स एफ एक्स (Lumix Fx35) को तीनों रंगो ब्लैक, ब्लू और सिल्वर में लेकर आ रहा है. इसे खरीदने के लिए आपको लगभग 15,000 रू. खर्च करना पड़ सकता है. 

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00