निकान डी 80 एस एल आर, जो बात तुझमें है तेरी तस्वीर में भी है
डिजिटल कैमरे (Digital Camera) की दुनियॉ मे सोनी (Sony), कैनन(Cannon) और निकान (Nikon) एक जाना पहचाना ब्रांड है। आपस में इन कम्पनियों में बेहतर प्रोडक्ट और बाज़ार के लिए प्रतियोगिता चलती रहती है। सोनी ने बाजार में अल्फा 100 (Sony Alpha 100) नाम से 10 मेगा पिक्सल का डिजिटल कैमरा उतारा है, इसके मुकाबले में निकान डी 80 एस एल आर(D80SLR) नाम से 10.2 मेगा पिक्सल का कैमरा आपके लिए तैयार किया है।
आपके लिए निकान ने डी 80 एस एल आर( NikonD80SLR) में किस तरह के फीचर्स शामिल किये हैं आइये इस पर एक नज़र डालते हैं। इसमें बेहतर तस्वीर के लिए 10.2 मेगापिक्सल के साथ सी सी डी इमेज विद डी एक्स सेन्सर ( CCD image with DX sensor) लगा हुआ है, साथ ही इस कैमरे का रिजॉल्यूशन (Resolution) हाई होने से इस कैमरे से ली गई तस्वीर की क्वालिटी बढ़ जाती है। 18 -135 mm के इस कैमरे में 12 बिट (Bit) डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग के कारण तस्वीरें सजीव नज़र आती है।
निकान डी 80 एस एल आर (Nikon D80SLR) को अगर एक बार आप पूरी तरह चार्ज करदें तो 2700 पिक्चरर्स ले सकते हैं, क्योंकि इस कैमरे को सपोर्ट करने के लिए इ एल 3 इ रिचार्जेबल लिथियम आयन बैट्री (EL3e rechargeable lithium-ion battery) लगा हुआ है। बैट्री की खपत को कम करने में इसमें लगा प्रोसेसर भी बहुत ही कामयाब है क्योंकि यह फास्ट प्रोसेसिंग करके बैट्र की खपत को कम कर देता है।
निकान डी 80 एस एल आर (Nikon D80SLR) में 2.5 इंच एल सी डी स्क्रीन लगा हुआ है जिससे आप तस्वीरों को स्पष्ट देखकर जिस एंगल से चाहें तस्वीर ले सकते हैं। इस डिजिटल कैमरा को जब आप आँन करेंगे तो यह सिर्फ आप से 0.18 सेकेंड लेगा और अपने मैमोरी कार्ड में तस्वीरों को कैद करने के लिए तैयार हो जाएगा। इस कैमरे में आप 1जी बी मैमोरी कार्ड लगा सकते हैं। यू एस बी (USB) द्वारा कैमरे को कम्पयूटर से जोड़कर आप तस्वीरों को आसानी से अपने कम्पयूटर के हार्ड डिस्क में सेव (Save) कर सकते हैं।
बेहतर तस्वीर के लिए इसमें इनबिल्ट फ्लैश लगा हुआ है लेकिन आप चाहें तो इसमें बाहर से भी फ्लैश लगा सकते हैं यानी इसमें आपको (External Flash) की भी सुविधा दी गई है। डी 80 एस एल आर उपलब्ध प्रकाश के अनुरूप खुद को तैयार कर लेता है। अब अगर आप डिजिटल कैमरा खरीदने बाज़ार जा रहे हैं तो एक नज़र निकान के डी 80 एस एल आर(D80SLR) मॉडल पर भी डाल सकते हैं।



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें