:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | सामान | कार चोरी होने पर एस एम एस पढ़िए

कार चोरी होने पर एस एम एस पढ़िए

Font size: Decrease font Enlarge font
image Micro VBB Navigator,

कार (Car) चोरी होने पर अब पुलिस में दौरने की जरूरत नहीं है, बल्कि मोबाईल पर आने वाले मैसेज पर नज़र जामाये रखिए.

माइक्रो वी बी बी नेविगेटर (Micro VBB Navigator)  माइक्रो टेक्नोलांजी (Micro Technology) का उत्पाद है जिसे एक बार कार में इन्सटाल कर देने के बाद कार में जबरदस्ती घुसपैठ होने पर आपके मोबाईल फोन पर मैसेज भेजना शुरू कर देता है.

जब आप कोई वाहन खरीदकर लाते हैं तो दिल में कितनी खुशी होती है जरा उस एहसास को महसूस कीजिए और दूसरे पल सोच कर देखिए कि आपकी प्यारी सवारी चोरी हो जाए तो आप पर क्या बितेगी। अपनी सवारी को चोरी से बचाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं सैर कराने वाली गाड़ी को न चाहते हुए भी चेन से बांधकर रखते हैं, गियर लॉक लगाते हैं, अलार्म लगाते हैं फिर भी मन में डर बैठा होता है कि कहीं कोई मेरी प्यारी कार कोई को उड़ा न ले जाए। गाड़ी चोरी हो जाने के डर से काम में मन नहीं लगता, हर पल अपनी कार पर ही ध्यान टंगी होती है।

माइक्रो वी बी बी नेविगेटर (Micro VBB Navigator)  माइक्रो टेक्नोलांजी (Micro Technology) द्वारा तैयार किया गया है। यह साफ्टवेयर पर आधारित तकनीक है, जो एस एम एस और इ-मेल के जरिये आपकी कार को चोरी होने से बचाती है। इसके प्रयोग से आपको अपनी गाड़ी के लिए चिन्तित रहने की आवश्यकता नहीं होगी। माइक्रो वी बी बी नेविगेटर ऐसा सिस्टम है जिसके माध्यम से आप अपने जीएसएम (GSM) मोबाईल के द्वारा अपनी कार पर नज़र रख सकते हैं। माइक्रो वी बी बी नेविगेटर (Micro VBB Navigator)  में ऐसे सेंसर लगे हुए हैं जो धुएं को पहचान लेता है, आपात कालीन स्वीच की मदद से आपको सुरक्षा प्रदान करता है, साथ ही अगर कोई बलपूर्वक आपकी कार में घुसपैठ करने की कोशिश करता है तो आपके मोबाईल फोन पर मैसेज भेज देता है, मैसेज पढ़ने के बाद आप ई-मेल अथवा एस एम एस भेज कर माइक्रो वी बी बी नेविगेटर (Micro VBB Navigator) के द्वारा आपनी कार को चोरी होने से बचा सकते हैं। आप कार को मैसेज भेजकर लॉक कर सकते हैं, इसके बाद कोई भी अनचाहा व्यक्ति आपकी कार को लेकर रफूचक्कर नहीं हो सकता।

आपको लगता है कि आपकी गाड़ी में से तेल की चोरी हो रही है तो इस सिस्टम के जरिये आप अपनी कार की फ्यूल टैंक पर भी चैकसी रख सकते हैं। इसके लिए आपकी कार में जी पी एस यंत्र के साथ सेन्सर लगा होता है।

माइक्रो टेक्नोलॉजी (Micro Technology) द्वारा तैयार किये गये माइक्रो वी बी बी नेविगेटर (Micro VBB Navigator) से आप निश्चिंत होकर अपना काम कर सकते हैं, आपके मन में यह भय नहीं रहेगा कि कोई आपकी प्यारी कार को उड़ा ले जाएगा। माइक्रो वी बी बी नेविगेटर (Micro VBB Navigator) बनाने वाली कम्पनी का आफिशियल साईट है http://www.microvbb.net

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय (1 भेज दी गयी):

अविनाश वाचस्पति दिनांक 14 September, 2008 12:09:11
avatar
इसके बारे में और भी दें जानकारी
बतलायें जेब पड़ता है कितना भारी
क्‍या क्‍या छिपी हैं इसमें कलाकारी
कितनी छिपी है इसमें समझदारी

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00