किंगस्टन यूएसबी माइक्रोएसडी कार्ड रीडर (Kingston USB MicroSD Reader)
आप अपने मोबाइल से कम्प्यूटर पर डाटा कैसे ट्रांसफर करते हैं? USB केबल द्वारा, या ब्ल्यूट्थ के जरिये धीमी रफतार पर?
आपकी इस परेशानी का हल है किंगस्टन का यूएसबी माइक्रोएसडी कार्ड रीडर (Kingston USB MicroSD Reader).
आप अपने मोबाइल या किसी और डिवाइस से कार्ड निकाल कर इस रीडर के स्लाट में लगा दीजिये और ये आपके लिये यूएसबी फ्लैश मेमोरी ड्राइव बनकर तैयार. अब अपने कम्प्यूटर में फर्राटेदार रफतार से डाटा ट्रांसफर कीजिये.
यूं तो बाज़ार में ढेर सारे आल इन वन कार्ड रीडर आते हैं लेकिन यह केवल माइक्रोएसडी कार्ड पर केन्द्रित है साइज में छोटा और बेहद सुविधाजनक. बस आपके चाबी के छल्ले जितना.
इस रीडर के साथ 2 जीबी की क्षमता वाला माइक्रोएसडी कार्ड भी साथ आता है. यदि आप अपने फोन की मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो इससे अच्छी बात और क्या होगी?
लेकिन यह रीडर कार्ड के साथ पूरी तरह यूएसबी फ्लैश मेमोरी ड्राइव का विकल्प नहीं है, यानी आप विन्डोज विस्ता के साथ इसे रेडीबूट का उपयोग करना चाहते हैं तो यह काम नहीं करेगा.



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें