मुख्यपेज | सामान | फुजित्सु यू 1010 लाइफबुक (Fujitsu U1010 Lifebook)

फुजित्सु यू 1010 लाइफबुक (Fujitsu U1010 Lifebook)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Fujitsu U1010 Lifebook

यू 1010 लाइफबुक (U1010 Lifebook) मे 5.6 इंच टच स्क्रीन मॉनिटर है. आप इस कम्प्यूटर से फिल्म व संगीत का आनन्द ले सकते हैं, 0.3 मेगापिक्सल कैमरे की मदद से आप वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कर सकते हैं।

जरूरत के अनुसार जब चाहें डाटा में सुधार कर सकते हैं। इंटरनेट ब्राडबैंड कनेक्सन के माध्यम से तीव्र गति से इंटरनेट पर काम कर सकते हैं। फुजित्सु यू 1010 लाईफबुक (Fujitsu U1010 Lifebook) में आप ब्लूटूथ का भी लाभ उठ सकते हैं। . अब तक हम मोबाईल में कम्प्यूटर ढ़ूढ़ते थे, अब वक्त बदलने लगा है अब हम आप कम्प्यूटर में मोबाईल की तलाश करेंगे, ऐसे मे वो समय याद कीजिए जब कम्प्यूटर का आकार इतना बड़ा होता था कि एक घर में अकेला समा जाता था और आज का दिन है जब कम्प्यूटर सिमट कर हमारी हथेलियों में आ गया है। पामटांप के बाद अब अल्ट्रा मोबाईल पी सी (UMPC) का युग आ गया है। 

फुजित्सु (Fujitsu) कुछ ही दिनों में U1010 लाइफबुक नाम से अब तक का सबसे छोटा कम्प्यूटर लेकर आ रहा है। फुजित्सु यू 1010 लाईफबुक (Fujitsu U1010 Lifebook) का आकार 171/133/32 mm है, और इसका कुल भार 580 ग्र0 है। लाइफबुक में इंटेल ए110 प्रोसेसर लगा है जिसकी गति क्षमता 800 मेगाहटर्ज है। इसमें लगी रैम की क्षमता 1 जी बी है। फुजित्सु यू1010 लाइफ बुक में विंडो विस्टा बिजनिस ओपरेटिंग सिस्टम है। डाटा स्टोर करने के लिए U1010 लाईफ बुक में 40 जीबी हार्ड डिस्क है। सामान्य कम्प्यूटर की तरह इसमें भी (QWERTY) की बोर्ड है, इस "की बोर्ड" की सहायता से आप डेक्सटॉप और लैपटॉप की भांति आसानी से टाईप कर सकते हैं, आपके लिए इसमें माउस प्वाइंटर भी है जो छोटे आकार में संतोषपूर्ण अनुभव प्रदान करता है। इस लाईफ बुक में एस डी कार्ड स्लांट और यू एस बी पोर्ट वर्तमान है।

यू 1010 लाइफबुक (U1010 Lifebook) मे 5.6 इंच टच स्क्रीन मॉनिटर है. आप इस कम्प्यूटर से फिल्म व संगीत का आनन्द ले सकते हैं, 0.3 मेगापिक्सल कैमरे की मदद से आप वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कर सकते हैं। जरूरत के अनुसार जब चाहें डाटा में सुधार कर सकते हैं। इंटरनेट ब्राडबैंड कनेक्सन के माध्यम से तीव्र गति से इंटरनेट पर काम कर सकते हैं। फुजित्सु यू 1010 लाईफबुक (Fujitsu U1010 Lifebook) में आप ब्लूटूथ का भी लाभ उठ सकते हैं। सबसे बड़ी बात कि यह आपकी उंगली को पहचानने की क्षमता रखता है, कोई भी अनचाहा व्यक्ति आपकी फाईल को नहीं चुरा सकता क्योंकि जब तक आपकी उंगली इसकी स्क्रीन को नहीं छूएगी इसे चलाया नहीं जा सकता।

कुल मिलाकर कहा जाय तो सिर्फ 74,990 रू. में एक ऐसा कम्प्यूटर पा सकते हैं जिसके लिए आपको अलग से बैग लेकर चलने की जरूरत नहीं है, इसे आप अपने पांकेट में लेकर आराम से कहीं भी आ जा सकते हैं, तो आ गया न मोबाईल साईज कम्प्यूटर का युग।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00