मुख्यपेज | सामान | वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे ये नये सोलर पैनल

वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे ये नये सोलर पैनल

Font size: Decrease font Enlarge font
image

फ्राउनहोफर इन्स्टिट्यूट (Fraunhofer Institute ) के विशेषज्ञों ने ऐसे सोलर पैनल (Solar Panel) का निर्माण किया है जो न केवल सूर्य की किरणों से विद्युत तैयार करने में सक्षम है.

इस सोलर पैनल पर आप अपनी कम्पनी का लोगो छपवा सकते हैं, विज्ञापन प्रिंट करवा सकते है और घर व आँफिस की खिड़कियों में लगाकर पर्दे की तरह उपयोग में भी ला सकते हैं.

प्राकृतिक संसाधन काफी सीमित मात्रा में है, हम जिस रफ्तार से इस संसाधन का उपयोग करते चले जा रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब उर्जा की कमी के कारण हमें फिर से अंधकार युग में जाना पड़े. दुनियां के वैज्ञानिक इस विषय को लेकर काफी चिन्तित हैं और उर्जा का विकल्प ढूंढने में लगे हैं. हमारी धरती पर 70 प्रतिशत से अधिक जल है इससे जलविद्युत तैयार करके उर्जा का संरक्षण किया जा सकता है, भारत समेत कई देशों में जल संसाधन का उपयोग भी किया जा रहा है- जल संसाधन की तरह सूर्य भी उर्जा का बेहतरीन स्रोत है, सूर्य से प्राप्त उर्जा को सौर उर्जा (Solar Energy) कहते हैं, सूर्य से प्राप्त उर्जा को संरक्षित करने के लिए सोलर पैनल (Solar Panel) का प्रयोग किया जाता है.

फ्राउनहोफर इन्स्टिट्यूट (Fraunhofer Institute) के विशेषज्ञों ने एक सोलर पैनल (Solar Panel) तैयार किया है जो पारम्परिक सोलर पैनल के मुकाबले में कई गुणा बेहतर है, इसके प्रयोग से आप बिना किसी परेशानी के कई वर्षों तक उर्जा प्राप्त कर सकते हैं. इसकी गुणवत्ता का कारण है कि जहां अन्य सोलर पैनल में पोलिमेरिक ग्लू (Polymeric glue) का प्रयोग दो ग्लास के बीच के रिक्त स्थान को जोड़ने के लिए किया जाता हैं वहीं फ्राउनहोफर इन्स्टिट्यूट (Fraunhofer experts) के विशेषज्ञों ने अपने सोलर पैनल में ग्लास के पाउडर का पयोग किया है और उस पर स्क्रीन पेंटिंग कर दिया है जो 600 डिग्री तापमान पर जम जाता है और सूर्य की किरणों से विद्युत तैयार करने वाले सर्किट को सुरक्षित रखता है.

अब तक हम जो सोलर पैनल प्रयोग कर रहे थे वह सिल्वर कलर का होता था, जिन्हें हम किसी और उपयोग में नहीं ला सकते थे- फ्राउनहोफर इन्स्टिट्यूट फॉर सोलर इनर्जी सिस्टम (Fraunhofer Institute for Solar Energy System) ने आर्गेनिक डाई और नैनोपार्टिकल्स का प्रयोग

करके ऐसे सोलर पैनल का निर्माण किया है जो सेमी ट्रांसपरेंट हैं, इसपर कोई भी डिजाईन बनाया जा सकता है, कुछ भी लिखा जा सकता है.

आप चाहें तो इस सोलर पैनल को अपने घर की खिड़कियों में भी लगा सकते हैं, यह खिड़की में खूबसूरत पर्दे का काम करेगा साथ इससे सूर्य की किरणें छन कर घर में प्रवेश करती रहेंगी, इस स्थिति में भी यह सूर्य की किरणों से विद्युत तैयार करेगा. इस पैनल का प्रयोग स्ट्रीट लाईट के लिए भी किया जा सकता है, इससे एक फायदा यह भी हो सकता है कि इसे होर्डिग के रूप में भी प्रयोग में लाया जा सकता है- होर्डिग और विज्ञापन में जो अतरिक्त बिजली की खपत होती है इसके प्रयोग से उसे बचाया जा सकता है. तो अब से बिजली बचाने के लिए अपने आंफिस, घर और गलियों में फ्राउनहोफर इन्स्टिट्यूट (Fraunhofer Institute ) द्वारा तैयार किये गये सोलर पैनल लगा सकते हैं और खनिज संसाधन के संरक्षण अपना सहयोग भी दे सकते हैं.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय (1 भेज दी गयी):

vijay katole दिनांक 20 September, 2008 10:37:26
avatar
Dear Sir,
please send me video & technocail dteails
we want make home light system

please send me details

thank you

Regard,

Vijay Katole

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
4.00