मुख्यपेज | सामान | कैनन का नया EOS Rebel XSi DSLR कैमरा

कैनन का नया EOS Rebel XSi DSLR कैमरा

Font size: Decrease font Enlarge font
image EOS Rebel XSi DSLR

अगर आप डिजिटल निशानवेधी कैमरे या पुराने -SLR कैमरों से डिजिटल SLR कैमरे पर शिफ्ट करना चाहते हैं तो कैनन आपके लिये लेकर आये है EOS Rebel XSi DSLR कैमरा.

Digital Rebel XT and XTi की सफलता से उत्साहित होकर कैनन ने इस कैमरे को बाजार में उतारा है. यह 12.2 मेगापिक्सेल कैमरा एकदम हल्का और साइज में छोटा है. इस कैमरे की एक और विषेशता है कि इसमें LiveView एलसीडी भी है जो अबतक पिछले रेबेल सीरीज के कैमरों में नहीं थी.

इस कैमरे की अन्य विषेशतायें.

  • 3 इन्च का एलसीडी मानीटर
  • ISO 1600 के बराबर सेन्सिविटी
  • 14 बिट अनालोग/डिजिटल प्रोसेसर द्वारा अनालोग से डिजिटल परिवर्तन
  • डिजिक-III (DIGIC-III) इमेज प्रोसेसर
  • शटर स्पीड 1/400 से आधा मिनट तक
  • कैनन के EF एवं EF-S लेन्स के साथ कम्पटिबिलिटीकैनन
EOS Rebel XSi DSLR को दो माडल में बाजार में उतारा जा रहा है. पहला माडल सिर्फ बाडी जिसके साथ USB एवं व्हीडियो केबल, रेचार्जेबल बैटरी पैक साफ्टवेयर डिस्क के साथ.

दूसरे माडल में बाडी किट के साथ साथ EF-S18-55mm लेन्स भी है. बाडी किट कैमरे की कीमत

Rs.30,000. के आसपास एवं लेन्स किट के साथ इसकी कीमत Rs.35,000 के आसपास रहने की संभावना है.

यह कैमरा बाजार में अप्रेल माह में उपलब्ध हो जायेगा.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00