अब एपल सुनाएगा संगीत
इस खूबसूरत से स्पीकर (Speaker) से आप स्वयं भी संगीत का लुत्फ ले सकते हैं और किसी अपने को प्यार भरा नजराना दे सकते हैं।
भला एपल (Apple) कैसे संगीत सुनाएगा तो आपको बता दें कि इसमें चौंकने वाली बात नहीं है। बाज़ार में एक ऐसा स्पीकर उपलब्ध है जो देखने में हूबहू एपल (Apple) यानी सेव की तरह दिखता है। आप गीत संगीत में अभिरूचि रखते हैं तो एपल (Apple) की तरह दिखने वाला यह स्पीकर आपको जरूर पसंद आएगा। इसका आकर्षक रूप रंग अपके मन को भाएगा। इस स्पीकर (Speaker) को डिजिटल यू एस बी एपल शेप स्पीकर (Digital USB Apple-Shape Speaker) का नाम दिया गया है।
इस स्पीकर (Speaker) को आप यू एस बी पोर्ट के जरिये अपने लैपटॉप से जोड़कर संगीत का आनन्द ले सकते हैं। इसी प्रकार आप डेक्सटॉप में भी इसे प्रयोग कर सकते हैं। इस स्पीकर का आकार छोटा होने के कारण आप इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं।
आपके कम्प्यूटर में विंडोज एम ई/ विंडोज 2000 /विंडोज एक्सपी में से कोई भी हो तो आप इस स्पीकार की आवाज़ का लुत्फ़ ले सकते हैं। इस स्पीकर की आउटपुट क्षमता 2 वॉट है। एपल शेप स्पीकर ( Apple-Shape Speaker) का आकार 10X9.4 है।
इस खूबसूरत से स्पीकर (Speaker) से आप स्वयं भी संगीत का लुत्फ ले सकते हैं और किसी अपने को प्यार भरा नजराना दे सकते हैं। इसका आकार, इसकी खूबसूरती साथ ही प्रयोग में आसान होना इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। आप अगर किसी को उपहार देने जा रहे हैं तो इस स्पीकर के बारे में एक बार सोच सकते हैं। इस स्पीकर के जरिये आपके दिल की बात उनतक जरूर पहुंचेगी।
यह स्पीकर अभी भारत में नहीं आया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही भारत में भी यह मिलने लगेगा। अगर आप इसे अभी खरीदना चाहते हैं तो डी आई वाई ट्रेड (www.diytrade.com) के वेवसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें