:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | फिल्म | फिल्म समीक्षा | आयशा टाकिया ढूंढ रही हैं "संडे"

आयशा टाकिया ढूंढ रही हैं "संडे"

Font size: Decrease font Enlarge font
image Sunday

शुक्रवार 25 जनवरी को संडे मूवी (Sunday Movie) रिलीज हुई, जिस तरह से इस फिल्म का प्रचार आयशा कर रहीं थी इस फिल्म से दर्शक काफी उम्मीद लगाये बैठे थे। अब जबकि फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है तो चलिए हम भी संडे (Sunday) देख आएं।

संडे (Sunday Movie) कहानी है एक ऐसी लड़की की जिसकी जिन्दग़ी से एक संडे (Sunday)  गायब हो जाता है। इस लड़की की भूमिका में हैं आयशा टाकिया (सहर)। संडे के रहस्य को खोलने में अजय देवगन (राजवीर) और उसका दोस्त मुकेश तिवारी (अनवर) सहर की मदद करते हैं। कहानी के ताने बाने में इरफान खान (कुमार) और अरसद वारसी (बल्लू) की भूमिका में दिखाई देते हैं। कहानी में भोजपुरी फिल्म और संगीत के प्रति बम्बईया रूझान को भी दिखाया गया है।

इरफान अभिनेता बनने के लिए संघर्ष करते हैं लेकिन बन जाते हैं भोजपुरी गायक। इरफान अपनी तरफ से पात्र के प्रति वफादार रहे हैं। इरफान और अजय देवगन दर्शकों को हंसाते रहते हैं, जिससे फिल्म में भारीपन का एहसास नही होता है। अरसद एक अनोखे टैक्सी ड्राइवर है जो अपने सवारियों को सैर कराने के साथ ही उनका मनोरंजन भी करते हैं। आयशा अपने चरित्र में संतुलित और अच्छी दिखी है, आयशा एक डविंग आर्टिस्ट हैं लेकिन इसे भूलने की बीमारी है। कहानी में एक्शन, रोमांस, सस्पेंस और थ्रिल का संगम है, जिससे हर तरह के मसाले का जायका आप ले सकते हैं।

निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने इस फिल्म में भी लोगों को बेहतर मनोरंजन दिया है। गोलमाल (GolMal) फिल्म में जिस तरह का काम करके रोहित ने आपको हंसने के लिए मजबूर किया और प्रशंसा बटोर गये, संभव है कि संडे से उन्हें इसी प्रकार की उम्मीद होगी।

फिल्म में गीतकारों और संगीतकाराकों की लम्बी फेहरिस्त है। इस सिनेमा के अलबम में आठ गाने हैं जिनमें तीन रिमिक्स हैं। लूट लिया और प्यार तो होना ही है का संगीत अच्छा है। फिल्म में आइटम सांग भी है।

निर्देशक रोहित शेट्टी
पात्र: अजय देवगन, अरशद वारसी, आयशा टकिया, इरफान खान, अंजना सुखानी, मुकेश तिवारी
संगीत: संदीप चौटा, दलेर मेहंदी, शिबानी कश्यप, राघव एवं अमर मोहिले
 

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00