हमशक्लों की कहानी सुपर स्टार
हिन्दी फिल्मों में हमशक्ल की कहानी कोई नयी नहीं है। निर्देशक रोहित जुगराज (Director Rohit Rohit Jugraj) की सुपरस्टार (Superstar) इसी विषय पर बनी फिल्म है।
सुपर स्टार में मुख्य भूमिका में कुणाल खेमू (Kunal Khemu), ट्यूलिप जोशी (Tulip Joshi) और ऑशिमा साहनी (Aushima Sawhney) हैं।
फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है, कुणाल (कुणाल खेमू) स्टार बनना चाहते हैं। फिल्मों में काम करने के लिए कुणाल मेहरा (Kunal ) काफी संघर्ष करता है परंतु उसे मौका नहीं मिलता है। एक दिन अखबार में कुणाल की तस्वीर छपती है जिसे देखकर कुणाल के दोस्तों को लगात है कि कुणाल को फिल्मों में काम मिल गया है, कुणाल भी अखबार में अपनी शक्ल देखकर उत्साहित हुआ निर्माता के दफ्तर में पहुंच जाता है, तब कुणाल को पता चलता है कि शक्ल तो उसकी है लेकिन वो नहीं है। जिसकी शक्ल को देखकर कुणाल धोखा खा चुका है वह है निर्माता का बेटा करण। करण का चेहरा कुणाल से मिलता है। करण एक्टिंग करना नहीं जानता है अत: कुणाल को करण बनकर फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है। कुणाल भले ही करण बनकर फिल्मों में काम कर रहा है परंतु उसे सुपरस्टार बनने का मौका तो मिल जाता है। इस सुपरस्टार की मुश्किलें तब शुरू होती हैं जब करण की मौत हो जाती है। आप कुणाल को रील लाईफ और रियल लाईफ दोनों ही में करण की भूमिका निभानी पड़ती है। इस दोहरी भूमिका के चक्रव्यूह में सुपरस्टार किस तरह उलझ जाते हैं और इससे कैसे निकल पाते हैं। यही है सुपरस्टार (Suparstar) फिल्म (Superstar Movie) की कहानी। फिल्म में मौसम (ट्यूलिप जोशी) पत्रकार की भूमिका मे है जो कुणाल की सच्चाई को सामने लाना चाहती है।
श्री अष्टविनायक सिने विजन (Shree Ashtavinayak Cinevision Ltd), के बैनर तले बनी इस फिल्म में पहली बार कुणाल दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। कुणाल खेमू कलियुग फिल्म में ही साबित कर चुके हैं कि वे एक अच्छे कलाकर है। सुपरस्टार (Superstar) में भी कुणाल ने इस बात को साबित कर दिया है। कुणाल की दोहरी भूमिका फिल्म का मुख्य आकर्षण है। दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala), ट्यूलिप जोशी(Tulip Joshi), ऑशिमा साहनी(Aushima Sawhney) का काम भी सराहनीय है।
जेम्स फिल्म निर्देशक रोहित जुगराज जहां अपरिपक्व नजर आये वहीं सुपरस्टार फिल्म को देखकर लगता है कि इन्होंने काफी मेहनत की है।
फिल्म में संगीत है समीर टंडन Shamir Tandon और अभिजीत भघनी (Abhijit Vaghani) का। गीतकार हैं शाबीर अहमद। गायक कलाकारों में सुनिधि चौहान( Sunidhi Chauhan) , कुणाल गांजावाला (Kunal Ganjawala) और अदनाम शामी (Adnan Sami) जैसी जानी पहचानी आवाज़ है। इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म सुपरस्टार और मिथ्या दोनों ही संगीत प्रेमियों को निराश कर रहे हैं।




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें