:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | फिल्म | फिल्म समीक्षा | राजपाल यादव पूछ रहे हैं, रामा रामा क्या है ड्रामा

राजपाल यादव पूछ रहे हैं, रामा रामा क्या है ड्रामा

Font size: Decrease font Enlarge font
image Rama Rama Kya Hai Drama

अगर आप राजपाल यादव (Rajpal Yadav) नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को पर्दे पर देखना चाहते हैं तो रामा रामा क्या है ड्रामा (Rama Rama Kya Hai Drama) में फिल्मी ड्रामा का आनन्द ले सकते हैं.

रामा रामा क्या है ड्रामा (Rama Rama Kya Hai Drama) में राजपाल यादव हर तरफ छाये हुए हैं। फरवरी महीने के पहले हफ्ते में वालीवुड ने राम राम क्या है ड्रामा (Rama Rama Kya hai Drama) से अपना खाता खोला है.रामा रामा क्या है ड्रामा  (Rama Rama Kya hai Drama)  में फिल्मी ड्रामा का निर्देशन किया है चन्द्रकांत सिंह (Chandra kant Singh) ने.यह चन्द्रकांत सिंह द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है.ओरेकल इंटरटेनमेंट (Oracle Entertainment) के बैनर तले बनी इस फिल्म में संतोष (राजपाल यादव), शांति (नेहा धूपिया), प्रेम (आशीष चौधरी), खुशी (अमृता अरोड़ा) व मि. और मिस खुराना की भूमिका में अनुपम खेर और रति अग्निहोत्री हैं.

इस फिल्मी ड्रामा की कहानी है संतोष ऐसी लड़की से शादी करना चाहता है जो उसकी बातों को माने, उसकी आज्ञा का पालन, उसकी सेवा करे.संतोष की शादी होती है शांति होती है, शांति छोटे शहर की रहने वाली लड़की है.शादी के बाद संतोष को लगने लगता है कि शांति वैसी नहीं है जिस तरह की पत्नी वह पाना चाहता है.संतोष दूसरी पत्नी की तलाश में जुट जाता है जो उसकी कल्पना के अनुरूप हो.दूसरी ओर इसी तरह की स्थिति है प्रेम और खुशी के बीच में.अंत में संतोष और प्रेम को एहसास होता है कि उनकी पत्नी उनके लिए सही है, वे किस कदर उनकी जिन्दग़ी में मायने रखती है.

कुल मिलाकर रामा रामा क्या है ड्रामा  (Rama Rama Kya hai Drama)  की कहानी में नया कुछ नहीं है इस से पहले इससे मिलती जुलती कहानी पर कई फिल्में बन चुकी है, मस्ती (Masti) फिल्म की कहानी के मूल में यही विषय है.आशीष चौधरी  (Ashish Chaudhary) यूं तो मुख्य नायक हैं परंतु राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पर फिल्म का पूरा दारोमदार है.राजपाल पूरी फिल्म में छाये हुए हैं.अनुपम और रति अग्निहोत्री का काम बुरा नहीं है.फिल्म के अलबम में 10 गीत हैं जिनमें चार रिमिक्स हैं.सिद्धार्थ सुहास(Siddharth Suhas) के संगीत निर्देशन में देखा तुझे सौ मर्तबा Dekha Tujhe Sau Martaba) गाकर के के (Kay Kay) ने संगीत की दुनियां में फिर से अपने पांव मजबूत कर लिये हैं.इस गीत पर आपके कदम थिरक सकते हैं.अलिशा चिनॉय द्वारा गाया गीत "ख्वाबों से निकल के" भी आपको पसंद आएगा.नवोदित गायिका खुशबू जैन ने आईटम नम्बर "ले जा ले जा" गाया है.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00