:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | फिल्म | फिल्म समीक्षा | नो एन्ट्री के बाद वेलकम कर रहे हैं अनीस बज्मी

नो एन्ट्री के बाद वेलकम कर रहे हैं अनीस बज्मी

Font size: Decrease font Enlarge font
image Welcome

अपनी रोमांस कांमेडी फिल्मों की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए इस बार अनीस बज्मी इश्क की गली में आपको नो इंटरी नहीं कहेंगे बल्कि अक्षय कुमार, खूबसूरत कैटरीना कैफ, मूडी नाना पाटेकर,अनिल कपूर व फिरोज खान के साथ वेलकम(Welcome) कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी मनोरंजक और गुदगुदाने वाली है। उदय शेटटी (नानापाटेकर) और मंजनू ( अनिल कपूर) की एक बहन है संजना ( कैटरीना कैफ)। दोनों भाई जो पेशे से भी भाई हैं बोले तो डांन हैं इनकी एक ही चिन्ता है कि किसी शरीफ लड़के साथ अपनी बहन की शादी करें। लेकिन डांन की बहन से कोई शरीफ लड़का शादी करने के लिए तैयार नहीं होता है। घुंघरू (परेश रावल) का भांजा राजीव (अक्षय कुमार) संजना से प्यार करने लगता है और संजना भी राजीव को दिल दे देती है। जब राजीव और घंघरू मामा को पता चलता है कि संजना उदय सेट्टी की बहन है तो वे परेशान हो जाते हैं। घुंघरू नहीं चाहता कि उसके भांजे का रिश्ता डांन के घर में हो। इस खेल मे घुघरू अपनी साली (मल्लिका शेहरावत) को मोहरा बनाता है। उदय सेट्टी और मंजनू दोनों ही मल्लिका शेहरावत पर जान देने लगते हैं। और फिल्म हंसी मजाक के माहौल में खत्म हो जाती है। 

फिल्म का संगीत सुनने लायक हैं। हिमेश रेशम्मियां, आनन्द राज आनन्द और साजिद वाजिद ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है। एक उंचा लम्बा कद में कैटरीना का ग्लैमर देखते बनता है। तेरा सर्राफा युवाओं को काफी पंसद आएगा। फिल्म में एक आईटम सांग है होंठ रसीले तेरे होंठ रसीले, इस गीत पर सेक्सी मलाईका खान ने खूब लटके झटके दिखायें हैं। इंसा अल्लाह कुछ कमजोर है फिर भी सुना जा सकता है। फिल्म का टाईटल सांग भी गुनगुनाया जा सकता है।

अगर आप आज की भागदौर भरी जिन्द़गी में हंसने के लिए तरस गये हैं तो, अपने आपको गुदगुदाने के लिए इस फिल्म को देख सकते हैं। फिल्म की रफ्तार शुरू से आखिर तक बनी रहती है जो दर्शक को बांधे रखती है। यह फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती है। नाना पाटेकर की कांमेडी अच्छी है। नाना को गंभीर रूप में देखने वालों को नना का यह रूप भी पसंद आएगा। अनिल कपूर का चश्मा, स्टाईल आइकन बन सकता है। अक्षय के लिए इस फिल्म में नया कुछ नहीं है। कैटरीना का ग्लैमर दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए मजबूर कर सकता है। मल्लिका के लिए नया कुछ नहीं है, इसमें मल्लिका जिस ग्लैमर के लिए जानी जाती है वह कहीं नहीं दिखता। परेश रावल की अदाकरी उम्मदा है।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
0