वेस्टर्न डिजिटल ग्रीन पावर हार्ड डिस्क (Western Digitel RE2 Green Power Hard Disc)
वेस्टर्न डिजिटल आर ई2 ग्रीन पावर हार्ड डिस्क (Western Digitel RE2 Green Power Hard Disc) 500 GB, 750 GB और 1TB स्टोरेज क्षमता के साथ उपलब्ध है.
आर ई2 ग्रीन पावर हार्ड डिस्क ( RE2 Green Power Hard Disc) पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचाती, और बिजली बिल में भी कटौती करती है.
अपनी जरूरत के लिए हम प्रकृति पर अत्याचार करते जा रहे हैं, जिसका परिणाम स्वयं हमें ही भुगतना पड़ रहा है.पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए आज हर क्षेत्र में प्रयास जारी है.इन दिनों इको फ्रैंडली कम्प्यूटर (Eco Friendly Computer) के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है.इस प्रयास में वेस्टर्न डिजिटल (Western Digital) ने ग्रीन पावर हार्ड डिस्क (Green Power Hard Disc) का निर्माण किया है.यह हार्ड डिस्क पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव नहीं डालता है.वेस्टर्न डिजिटल आर ई2 ग्रीन पावर हार्ड डिस्क (Western Digitel RE2 Green Power Hard Disc) के साथ आप पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग दे सकते हैं.
आर ई2 ग्रीन पावर हार्ड डिस्क (RE2 Green Power Hard Disc) तीन श्रेणियों में उपलब्ध है आप अपनी जरूरत के अनुसार 500 जी बी, 7500 जी बी और 1 टी बी स्टोरेज क्षमता वाली हार्ड डिस्क ले सकते हैं.डेक्सटॉप के लिये बने इस हार्डडिस्क (Hard Disc) का आकार 3.5 इंच है. यह हर्ड डिस्क न तो जल्दी गर्म होता है और न ही बहुत शोर उत्पन्न करता है.आम तौर पर हार्ड डिस्क की गति 5,400 से 7,200 तक होती है, वेस्टर्न डिजिटल (Western Digital)ने इन्हीं के मध्य आर ई2 ग्रीन पावर हार्ड डिस्क (RE2 Green Power Hard Disc) की गति को कायम रखा है.
बिजली की समस्या भी इन दिनों बहुत बढ़ती जा रही है साथ ही दिन ब दिन बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी हो रही है.वेस्टर्न डिजिटल (Western Digital) ने इस हार्ड डिस्क को इस प्रकार से तैयार किया है जिससे अन्य हार्ड डिस्क की अपेक्षा बिजली की खपत कम होती है. स्टोरेज क्षमता के अनुरूप इस हार्ड डिस्क की कीमत 6,500, 9,500 और 13,500 रूपया है.




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें