लेनोवो ने पेश किया ultra-small ThinkCentre A61e, एक छोटा सा डेस्कटाँप कम्प्यूटर
अल्ट्रा स्माल थिंक सेन्टर ए-61इ (ultra-small ThinkCentre A61e) को अबतक का सबसे छोटा डेक्सटॉप कहा जा रहा है. इस डेक्सटॉप से आप अन्य डेक्सटॉप से लगभग 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकते हैं.
डेक्सटॉप में रूचि रखने वालों के लिए लेनोवो ने अल्ट्रा स्माल थिंक सेन्टर ए-61इ (ultra-small ThinkCentre A61e) तैयार किया है. बिजली की खपत कम होने का करण है कि इसे चलाने के लिए इसमें 45 वाँट ए एम डी एथलोन 64x2 डूअल कोर और ए एम डी सेम्प्रोन सिंगल कोर प्रोसेसर (45-watt AMD Athlon 64 X2 dual core and AMD Sempron single core processors) लगा है. इस डेक्सटॉप में सिंगल लो स्पीड फैन (Low Speed Fan) है जिसके कारण मशीन जल्दी गर्म नहीं हो पाता है. इस डेक्सटॉप में इस प्रकार का हार्डवेयर लगा है जिसे आसानी से पुन: प्रयोग में लाया जा सकता है जिससे पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है इसके लिए इसे इ पी इ ए टी (EPEAT) द्वारा सम्मानित किया गया है.
डाटा स्टोर करने के लिए इसमें 160 जी बी प्राइमरी हार्ड ड्राइव (Primary hard drive) लगा है. प्रोसेसर की स्पीड 2.1गिगा हर्ट्ज है. विंडो विस्टा बिजनिस (Windows Vista Business ) आँपरेटिंग सिस्टम है. अल्ट्रा स्माल थिंक सेन्टर ए-61इ (ultra-small ThinkCentre A61e) में 1 जी बी रैम है. विडियो रैम की क्षमता 256 एम बी है. डी डी आर 2 (DDR2) वाली रैम की गति 667 है. इस डेक्सटॉप का कुल भार 3.72 किलोग्राम है. इसका आकार 81 x 275 x 242 एम एम है.
इसका आकार आकर्षक व लुभावना है व इसमें बिजली की खपत भी कम होती है. परंतु इस डेक्सटॉप के साथ आप उच्च स्तरीय काम करने में कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं जो इस समय Rs.15,800 रू. में आप इसे खरीद सकते हैं. (इस कीमत में माँनिटर शामिल नही है.)



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें