मुख्यपेज | कम्प्यूटरजी | लिंकसिस नास 200 (Linksys NAS200 )

लिंकसिस नास 200 (Linksys NAS200 )

Font size: Decrease font Enlarge font
image लिंकसिस नास 200 (Linksys NAS200 )

क्या आपके घर या आफिस में एक से ज्यादा कम्प्यूटर हैं? आप अपने कम्प्यूटर का बैकअप कैसे रखते हैं?

कभी आपको अपने आपको अपने कम्प्यूटर सिस्टम के नेटवर्क से बाहर डाटा की जरूरत होती है तो क्या करते हैं?

लिंकसिस आपके लिये इन सभी समस्यायों के समाधान के लिये लिंकसिस नास 200 (Linksys NAS200 ) लेकर आया है. आप अपने कम्प्यूटर नेटवर्क से इसको लगाईये और ये आपके सभी काम करने के लिये तैयार.

- नास (NAS) बाक्स क्या है?
NAS यानी नैटवर्क एक्सेस स्टोरेज आपके नैटवर्क से जुड़कर आपको अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा प्रदान करता है.

दिखने में यह डिवाइस एक डबल डैकर बाक्स है जिसके अन्दर दो साटा हार्डडिस्क ड्राइव समा सकती हैं. ये दोनों हार्ड डिस्क रैड 0 या रैड 1 कन्फिगर हो सकती है. आपके कम्प्यूटर नेटवर्क से यह 10/100 एथेर्नेट पोर्ट के जरिये कनेक्ट हो जाता है और फिर आप अपने नेटवर्क के जरिये आप अपनी फाइल्स इस पर ट्रांसफर कर सकते हैं.

इस बाक्स की सबसे बड़ी खूबी मुझे यह लगी कि यह स्थैतिक आईपी (Static IP) के जरिये इन्टरनैट से जुड़ जाता है फिर आप इससे http या ftp के जरिये कहीं से भी कनेक्ट कर सकते हैं यानी आपके किसी भी अतिरिक्त पीसी की कतई आवश्यकता नहीं. आप इस बाक्स से इन्टरनैट के जरिये कहीं से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस बाक्स का बैकअप वगैरह लेने के लिये इसमें दो यूएसबी 2.0 पोर्ट भी हैं.

स्थैतिक आईपी (Static IP)
यदि आपके पास महानगर टेलीफोन निगम का कनैक्शन है तो आप एमटीएनएल से स्थैतिक आईपी ले सकते हैं. एमटीएनएल इसके लिये रु.2000 वार्षिक किराया लेता है जो एकदम मुनासिब है. मुझे नहीं मालूम कि बीएसएनएल भी इसी तरह की सेवा देता है. अगर देता है तो आप इसका लाभ जरूर उठाईये. एयरटैल भी स्थैतिक आईपी देता है पर एयरटैल की दर एमटीएनएल के मुकाबले काफी ज्यादा है.

लिंकसिस नास 200 (Linksys NAS200) के साथ आने वाली आने वाली सीडीरोम के जरिये इसे आप बिना किसी दिक्कत के बड़ी आसानी से इन्स्टाल कर सकते हैं.

सोने पर सुहागा यह कि लिंकसिस नास 200 (Linksys NAS200 ) मीडिया सर्वर के साथ आता है और UPnP को सपोर्ट करने वाली डिवाइसेस इससे सीधे कनेक्ट हो सकती हैं. अगर यहां बैंडविथ मंहगी नही होती तो मैं अपने सॉफ्टवेयर सीधे इसी बाक्स से डाउनलोड कराना पसंद करता. लेकिन इसकी स्पीड थोड़ी कम है. एक जीबी की फाइल को ट्रांसफर करने में लगभग पांच मिनट लग जाये हैं जो मीडिया सर्वर के लिहाज से कम है.

इस बाक्स की कीमत रु.9990 है जो थोड़ी ज्यादा ही है. विदेशी बाजारों में यह बाक्स US$ 100 के आस पास मिल जाता है.भारत में लिंकसिस नास 200 (Linksys NAS200 ) इन्ग्राम माइक्रो इन्डिया प्रा. लि. (Ingram Micro India (P) Ltd) के द्वारा मार्केट किया जारहा है. इन्ग्राम के संपर्क टेलीफोन नम्बर निम्न हैं.

Ingram Micro India (P) Ltd
Gate 1A, Godrej Industries Complex, Pirojshanagar,  Eastern Express Highway, Vikhroli (East), Mumbai 400 079.
Tel: 91-22-67960101

Chandigarh   Tel : 0172 - 5018072 to 74 /2653883
Dehradun   Tel : 0135 - 2520950
Delhi   Tel : 011 - 26388880 to 87
Jaipur   Tel : 0141 - 2305688 /2304735/2305648
Jammu   Telefax : 0191 - 2484088
Lucknow Tel : 0522 - 2206938 / 2207303
Ludhiana Tel : 0161 - 3255254 / 3255898
NCR  Tel : 011 - 41613709


Ahmedabad   Tel: 079 - 26857421 / 7450
Baroda   Tel: 0265 - 5506725 / 2280356 / 3248447
Bhopal  Tel: 0755 - 4282991 / 4282992 / 4282993
Indore   Tel : 0731 - 4071019 / 4009997 / 4068561
Surat  Tel: 0261 -2762374 
Mumbai   Tel: 022 - 67960303
Nagpur  Tel: 0712 - 3251634 / 3250118
Pune   Tel: 020 - 66271100
Raipur  Tel: 0771 - 4034185 / 86
Goa Tel: 0832 - 6451038 / 39 /40/41
 
 
Bhubaneshwar  Tel: 0674 - 3202410 /3202228
Guwahati Tel: 0361 - 2452973 / 2452975
Kolkata  Tel: 033 - 22274865 to 68
Patna  Tel: 0612  - 3255870
Ranchi  Tel: 0651 - 2411462

BengaluruTel: 080 - 39894645 / 30220304
Chennai  Tel: 044 - 30684000
Cochin Tel: 0484 - 2321895
Coimbatore Tel: 0422 - 2540225/226
Hubli Tel: 0836 - 2257731
Hyderabad Tel: 040 - 27756660
Madurai Tel: 0452 - 4353570 / 4380222 / 5352180 / 90
Pondicherry Telefax: 0413 - 2276117 / 2275387
Trivandrum Tel: 0471 - 2306709 / 03
Vizag Tel: 0891-2588162 / 4

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
3.00