लेनोवो 3000 V 100 अल्ट्रा थिंक पैड, सोचो तो अल्ट्रा!
जब लेनोवो (Lenovo) ने आइ बी एम (IBM) को अंडरटेक किया तब बाज़ार में कई प्रकार के सवाल उठने लगे कि क्या लेनोवो (Lenovo) आई बी एम (IBM) की क्वालिटी को बनाये रख पाएगा, क्या यह आइ बी एम (IBM) की तरह बाज़ार में उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो पाएगा। इस तरह का सवाल उठना लाज़मी भी था क्योंकि जिस समय लेनोवो (Lenovo) ने आई बी एम (IBM)को अंडरटेक किया उस दौरान आई बी एम (IBM) अपना बेहतर मार्केट तैयार कर चुका था कम्पयूटर खरीदने वाले विश्वासपूर्वक आई बी एम (IBM)खरीदते थे। आज लेनोवो (Lenovo) ने अपने बेहतर प्रोडक्ट से एक बेहतर मार्केट तैयार कर लिया है और तमाम अटकलें समाप्त हो चुकी हैं। अपने नये प्रोडक्ट लेनोवो (Lenovo) 3000 V 100 लैपटॉप के साथ लेनोवो फिर आपके सामने है। आइये जानें कि 3000 V 100 के फीचर्स क्या हैं।
लेनोवो (Lenovo) 3000 V 100 एक अल्ट्रा पोर्टेबल लैपटॉप है। लेनोवो ने इससे पहले Lenovo C100 और Lenovo N100 नाम से पोर्टेबल लैपटॉप आपके लिए बाजार में उतार चुका है। इन दोनों ही से Lenovo 3000 V100 हल्का और पोर्टेबल है। लेनोवो Lenovo 3000 V100 में आपके लिए 12.1 इंच वाईड स्क्रीन है। आपके लिए इस थिंकपैड में 2.0 गीगा हट्ज इंटेल कोर ड्यू (Intel Core Duo) T2500 प्रोसेसर (Processor) लगा है जिससे इस अल्ट्रा पोर्टेबल थिंक पैड की प्रेसेसिंग स्पीड बाजार में मौजूद दूसरे ब्रान्ड के के अल्ट्रा पोर्टेबल से बेहतर प्रोसेसिंग स्पीड है। इस थिंक पैड में 1 जी बी का डी डी आर (1G B DDR) लगा है, और डाटा स्टोर करने के लिए 100 जीबी हार्ड डिस्क लगा है, जिसका स्पीड 5400 आर पी एम है। लेनोवो Lenovo 3000 V 100 में 6 सेल लिथियम आयन बैट्री लगा है। इसमें आपके लिए इंटेल इंटिग्रेटेड जी एम ए 950 ग्राफिक्स कार्ड लगा है जिससे ग्राफिक्स के काम में यह आपको पूरा सपोर्ट देता है आप कोरल 12 और फोटोशॉप सी एस2 में फास्ट प्रोसेसिंग के साथ काम कर सकते है।
लेनोवो Lenovo 3000 V 100 में आपको मिलता है डी वी डी मल्टी बर्नर (DVD MultiBurner) जिससे आप हर तरह के सी डी और डी वी डी को रन करा सकते हैं और राईट भी कर सकते हैं। लेनोवो के इस थिंक पैड में 1.3 मेगापिक्सल्स का वेवकैम लगा है, जिससे आप वीडियो कन्फ्रैंसिंग कर सकते हैं और चाहें तो अपने परिवार के साथ दूर रह कर भी आमने-सामने रह सकते हैं। आपके लिए इस थिंकपैड में थ्री यू एस बी पोर्ट इनबिल्ट है। इंटरनेट के लिए वाइ फाई इंटिग्रेटेड मोडेम लगा है और 100 MBps का इथरनेट भी इनबिल्ट है। आपके लिए आँफ्शनल ब्लूटूथ की सुविधा एवं फायर वायर पोर्ट व वी जी ए पोर्ट भी इसमें दी गई है। रियलटेक हाईडिफनिशन साउन्ड व फिंगर प्रिन्ट रीडर एप्लिकेशन इसमें मौजूद है। लेनोवो (Lenovo) 3000 V 100 थिंक पैड में की बोर्ड का आकार बेहतर है जिससे आपकी टाईपिंग स्पीड अच्छी रहेगी। इतनी सारी खूबियों के बावजूद इसमें कुछ कमियॉ भी है जैसे इसमे टी वी आउटपुट की सुविधा नहीं है, इसमें जो स्पीकर लगा है उसकी साउन्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। एच पी HP के मुकाबले इसकी बैट्री बैकअप कुछ कम है। फिर भी देखा जाय तो इन छोटी-मोटी कमियों के बावजूद लेनोवो (Lenovo) 3000 V 100 प्रोसेसिंग एवं वर्किंग के मामले में दूसरे अल्ट्रा पोर्टेबल लैपटॉप से बेहतर है।



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें