हिन्दी टाईपिंग के लिए कृतिदेव फोन्ट (Kruti Dev Fonts)
आईये हिन्दी भाषा के सर्वाधिक उपयोग किये जाने वाले फौन्ट्स कृति फोन्ट्स (Kruti Dev Fonts) के विषय में कुछ बातें करते हैं.
हिन्दी भारत की भाषा है। इस भाषा को बोलने और लिखने का अपना ही आनन्द हैं, कविवर विद्यापति जी कहते हैं "देशिल बयना सब जन मिट्ठा" (अपनी भाषा सबको मिठी लगती है) हिन्दी हमारे देश की भाषा है, यह आम जनों की भाषा है। सरकारी दफ्तरों में मूलत: हिन्दी भाषा में कार्य संपादित किये जाते हैं।आज हर जगह कम्प्यूटर से काम होता है और कम्प्यूटर में इंग्लिश की-बोर्ड प्रयोग होता है। इन स्थितियों में हिन्दी टाईपिंग (Hindi Typing) के लिए हमें फोन्ट की जरूरत होती है। कम्प्यूटर से हिन्दी टाईप करने के लिए दो तरीके मौजूद हैं एक है (ASCII) अर्थात और दूसरा तरीका है यूनीकोड (Unicode).
कृतिदेव फौन्ट्स फ़ोनेटिक कीबोर्ड वाले वर्डप्रोसेसर हिन्दीपैड (HindiPad) का एक हिस्सा हैं। 1993 में प्रस्तुत किये गये फोन्ट्स जैसे आगरा, अमन, कृष्णा, लिजा, हेमन्त, कनिका सरोज,रिचा, विमल आदि कृतिदेव के पूर्वज हैं। इनका विकसितरूप देवलिज (Devlys Hindi Fonts) नाम से आया 1996 में बाजार में उपलब्ध हुआ. अंतत: संशोधित संस्करण कृतिदेव (Kruti Dev) का अवतरण हुआ और तीन सौ से भी अधिक टायपफेसों में कृतिफौन्ट्स (KrutiFonts) आपसे रिश्ता कायम करने हेतु अपना हाथ बढ़ाना शुरू किया। कृति फोन्ट्स ( Kruti Fonts) के साथ फ़ोनेटिक लेआउट (Type Hindi the way you speak) वाला हिन्दीपैड (Hindi Pad) भी प्रस्तुत किया गया। कृतिफ़ौन्ट्स हिन्दी के साथ साथ गुजराती, तमिल, मलयालम, बांग्ला, कन्नड़ आदि भाषाओं में भी आये। इसके देवनागरी फोन्ट्स (Devnagari Fonts) कृतिदेव नाम से जाने जाते हैं। कृतिदेव से हिन्दी एवं मराठी भाषायें भी लिखी जा सकती हैं।
कृतिफोन्ट्स पब्लिक सॉफ्टवेयर लाइब्ररी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड (Public Software Library India Pvt. Ltd.) द्वारा प्रस्तुत किया गया. जिस समय इसे बाज़ार में उतारा गया था उस समय दूसरे हिन्दी फोन्ट्स की कीमत बहुत अधिक थी, जबकि कृति फोन्ट की कीमत हम आप जैसे समान्य लोगों की पहुंच को ध्यान में रखकर तय किया गया था, जिससे यह फोन्ट सर्वसाधारण में लोकप्रिय हो गया। अन्य संस्थाओं ने अपने व्यापारिक हित सुरक्षित रखने के लिये फ़ोन्ट्स में असुविधाजनक कापी प्रोटेक्शन लगा रखे थे, जबकि कृतिफ़ोन्ट्स बिना कापी प्रोटेक्शन के प्रस्तुत किये गये, इस कारण आपस में शेयर भी किये गये। कृतिफोन्ट्स पहला भारतीय ट्रू टायप फ़ोन्ट्स हैं। इससे पहले जो भी फोन्ट्स आते थे वे पोस्ट स्क्रिप्ट फ़ोन्ट्स होते थे, इन्हें प्रयोग करने के लिये एडोब टायप मैनेजर का प्रयोग करना पड़ता था। कृतिदेव (Kruti Dev Fonts) फोन्ट्स को कम्प्यूटर में इन्सटॉल करना अत्याधिक सरल था। कृति फोन्ट्स (KrutiFonts) को तात्कालीन टायपिस्ट्स को ध्यान में रखते हुए रेमिंग्टन लेआउट में तैयार किया गया, जिससे इसका प्रयोग करना आसान था टायपिस्टों को इसे प्रयोग में लाने में कोई परेशानी नहीं हुई। कृतिदेव में तीन सौ से अधिक टायपफेस उपलब्ध हैं. कृतिदेव फौन्ट्स की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि आज यूनीकोड युग में भी हजारों वेबसाईट कृतिदेव का प्रयोग करतीं है.
इसकी कीमत 285 रू. है. आप इसे यहां से खरीद भी सकते हैं.
कृतिदेव के कुछ फौन्ट्स आप यहां से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं. Download Kruti Dev Fonts.



del.icio.us
Digg
आपकी राय (12 भेज दी गयी):
all krutidev hindi font free download ke liye link de
अपनी राय दें