:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | कम्प्यूटरजी | एप्सन आर एक्स 690 प्रिंटर - Epson Rx 690 Inkjet Photo Printer

एप्सन आर एक्स 690 प्रिंटर - Epson Rx 690 Inkjet Photo Printer

Font size: Decrease font Enlarge font
image Epson Rx 690 Inkjet Photo Printer

एप्सन आर एक्स 690 इंकजेट फोटो प्रिंटर ( Epson Rx 690 Inkjet Photo Printer) से आप लाजवाब फोटो प्रिंट कर सकते हैं, कापी व स्कैन भी कर सकते हैं. Epson Rx 690 में एक मिनट में आप 40 पेज प्रिंट ले सकते है और 1200x2400 Dpi रिजोल्यूशन में स्कैनिंग कर सकते हैं. इस आलराउन्डर प्रिंटर में और भी बहुत कुछ है.

आज न केवल क्रिकेट के मैदान में आलराउडर की जरूरत है बल्कि जहां भी और जिस क्षेत्र में जाइये सभी को हरफनमौला चाहिए. अगर आप किसी आंफिस में काम करते हैं तो आपसे उम्मीद की जाती है कि आप हर क्षेत्र में पारंगत हों, इन स्थितियों में भला प्रिंटर ही क्यों पीछे रहे. इप्सन (Epson) आर एक्स 690 (Rx 690) प्रिंटर लेकर आया है जिसे आप जिस तरह चाहें प्रयोग में ला सकते हैं, तो हो गया न एप्सन आर एक्स 690 फोटो प्रिंटर (Epson Rx 690 Photo Printer) आलराउंडर. इप्सन आर एक्स 690 प्रिंटर किस तरह से अपने आपको आलराउन्डर साबित करता है चलिए जरा इसका मुआयना करें.

इस प्रिंटर से आप एक मिनट में 40 प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं. आप चाहें तो इससे स्कैन कर सकते हैं, यह A4 साईज पेपर को 1200 Dpi पर 10 मिली सेकेंड में स्कैन करने में सक्षम है. इप्सन आर एक्स 690 प्रिंटर (Epson Rx 690 Photo Printer)से स्कैनिंग के दौरान आप 1200x2400 Dpi रिजोल्यूशन प्राप्त कर सकते हैं.

4"x6" तस्वीर प्रिंट करने में यह 12 सेकेंड का वक्त लेता है. जब आप इससे कापी करना शुरू करेंगे तो A4 साईज के 40 पेज को सिर्फ 1 मिनट में कापी कर लेगें. कापी करते समय आप डाटा को 25~400% तक छोटा या बड़ा कर सकते हैं. इस प्रिंटर में आप एक बार में 300 पेज कर लोड कर सकते हैं क्येंकि इसमें दो ट्रे है हर ट्रे में आप 150 पेज रख सकते हैं. इस प्रिंटर से आप A4, Letter, Legal, 8x10", 5x7", 4x6", 3.5x5", 5x8" A6, A5, B5, Half Letter, Envelopes: No10, DL, C6 पेपर पर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं.

एप्सन आर एक्स 690 इंकजेट फोटो प्रिंटर में 2.5" TFT स्क्रीन है. इप्सन आर एक्स 690 इंकजेट फोटो प्रिंटर ( Epson Rx 690 Inkjet Photo Printer) में 6 कार्टरेज लगते हैं. आप इस प्रिंटर को आसानी से अपने कम्प्यूटर में यू एस बी के जरिये प्रयोग में ला सकते हैं. इस प्रिंटर का भार लगभग 10.6 किलोग्राम है.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00