:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | कम्प्यूटरजी | आसस का एजुकेशनल पीसी (Asus launches E-PC)

आसस का एजुकेशनल पीसी (Asus launches E-PC)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Asus E-PC

अब छात्रों को अपने बड़ों से शिकायत करने की जरूरत नहीं है कि उनके पास कम्प्यूटर नहीं है। बच्चों के लिए आसस (ASUS) ने ऐसा पी सी तैयार किया है जिसे छात्र आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं, मोटी मोटी किताबों और नोट बुक से भी इस पीसी का भार कम है,

यानि अब आप नोट बुक की जगह अपने स्कूल बैग में ए एस यू एस (ASUS) की ई इ इ पी सी (ASUS Eee Pc) ले जा सकते हैं। इस कम्प्यूटर का वजन 0.92 किलोग्राम है, इस पीसी के मांनिटर का आकार 7 इंच है। आकार में छोटा और वजन कम होने से यह मत समझिये कि यह सिर्फ बच्चों के काम की चीज़ है। इस पीसी में वो सब कुछ मौजूद है जो बड़ों के दिल में भी लालच पैदा कर सकता है।

ई-पीसी (Eee P.C) में लाइनेक्स आंपरेटिंग सिस्टम (Linux Operating System) है आप चाहें तो इसमें विंडोज एक्सपी (Windows XP.) भी चला सकते हैं। ई.पीसी (Eee PC) में इंटेल चिपसेट लगा है। 8 जी बी 8 G.B) में 1 जीबी डी डी आर 2 (DDR2) रैम एवं अन्य में 512 (DDR2) रैम लगा है।

ई-पीसी (Eee PC) के साथ आप किसी भी जगह इंटरनेट से जुड़ सकते हैं, क्योंकि इसमें वाई फाई (Wi Fi) लगा है। आप अपने स्काईपी और दूसरे नेटवर्क की सहायता से अपने दोस्तों को दिल का हाल सुना सकते हैं। वेवकैम होने से ई-पीसी (Eee P.C) के जरिये आपने मित्रों को आमने सामने देख सकते हैं। उच्च स्तरीय स्पीकर और माइक्रोफोन होने के कारण मखमली आवाज़ सुन सकते हैं और अपनी आवाज़ को अपने चाहने वालों तक पहुंचा सकते हैं।

ई.इ.इ पी सी के साथ आपको आकर्षक आप्टिकल माउस, हेडफोन, एडेप्टर और बैट्री मिलती है। अभी ई-पीसी (Eee P.C) चार मॉडल में उपलब्ध है। 8 G, 4 G, 4GSurf और 2G Surf। इस पीसी में सीडी ड्राइव की कमी है और इसमें स्टोरेज क्षमता कम है। अगर आप सीडी का प्रयोग करना चाहें तो यू. एस. बी. (USB) के जरिये प्रयोग कर सकते हैं। इसमें 3 यू. एस. बी. (USB) पोर्ट मौजूद है। अगर आप ई-पीसी (Eee P.C) खरीदना चाहते हैं तो लगभग 18,000 रूपये आपको खर्च करने होंगे।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
4.00