एपल मैक बुक एयर, बुक नहीं लैपटॉप
एपल मैक बुक एयर (Apple Macbook Air) आपकी तर्जनी उंगली जितनी मोटी है, इसमें डी वी डी और सी डी ड्राइव के बदले "रिमोट डिस्क" नामक नई तकनीक का प्रयोग किया गया है।
लैपटॉप (Laptop) का बाज़ार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है.हमसे कोई पूछे कि डेक्सटांप लेंगे या लैपटाप (Laptop) तो जवाब होगा लैपटाप क्योंकि इसे आप हरदम अपने साथ रख सकते हैं, जहां चाहे ले जा सकते हैं.लैपटाप घर के किसी कोनो पर कब्जा नहीं करता है जबकि डेक्सटाप के साथ मजबूरी है कि आप इसे अपने घर पर ही रख सकते हैं और यह आपके घर और दफ्तर के हिस्से पर अपना अधिकार कायम कर लेता है.लैपटॉप में और भी कई विशेषताएं है जैसे इसमें बिजली की खपत कम होती है, बिजली नहीं रहने पर भी काफी समय तक काम कर सकते हैं और इससे इंप्रेशन भी तो जमता है.एपल मैक बुक एअर लैपटॉप (Apple Macbook Air Laptop) से आपका इम्प्रेशन ही नही जमेगा बल्कि दोस्तों को आप फ्लैट कर सकते हैं, क्योंकि मैक बुक एयर लैपटॉप (Macbook Air Laptop) के स्लिम लुक को देखकर यार दोस्त भी कहेंगे वाह क्या लुक है।
एपल मैक बुक एयर (Apple Macbook Air) की मोटाई लगभग तर्जन उंगली के बराबर है, मैक बुक एयर में वाइड स्क्रीन लगा है जिसका आकार 13.3 इंच है, 1280x800 रिजोल्यूशन व लेड बैकलिट होने के कारण इसमें काफी ब्राइटनेस है.एपल मैक बुक एयर लैपटॉप पर आप कम रोशनी में भी टाईप कर सकते हैं क्योंकि की बोर्ड पर सभी की आसानी से दिखाई देते हैं.इसमें आईसाईट वेव कैम लगा है.इसकी बैट्री को पूरी तरह चार्ज कर देने के बाद 5 घंटे तक आराम से बिजली गुल होने पर भी काम कर सकते हैं.
मैक बुक एयर (Macbook Air) को स्लिम बनाने के चक्कर में एपल (Apple) ने इसमें सी डी और डी वी डी ड्राइव को नहीं रखा गया है, इसकी जगह एक सांफ्टवेयर रखा गया है जिसे रिमोट डिस्क का नाम दिया गया है यह नेटवर्क के माध्यम से सी डी और डी वी डी से डाटा कांपी कर लेता है.
एपल मैक बुक एयर में इंटेल कोर 2 ड्यू प्रोसेसर लगा है जिसकी क्षमता 1.6 गीगा हर्ट्ज़ है.इस लैपटॉप (Laptop) की कार्य क्षमता काफी तीव्र है क्योंकि इसमें 2 जी बी रैम लगा है.डाटा स्टोर करने के लिए इसमें 80 जी बी हार्ड डिस्क है जबकि इन दिनों लगभग सभी लैपटॉप में 160 जी बी हार्ड डिस्क लगा होता है, परंतु यह समस्या कोई बड़ी समस्या नहीं है आप चाहें तो इसे 64 जी बी तक और बढ़ा सकते हैं. 96,000 रूपये में आप इस सेक्सी और स्टाइलिश एपल मैक बुक एयर (Apple Macbook Air) को अपना बना सकते हैं.




del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें