मुख्यपेज | कम्प्यूटरजी | वैलेन्टाइन डे पर अपने कम्प्यूटर को Nuwar.OL एवं Valentin.E से बचायें

वैलेन्टाइन डे पर अपने कम्प्यूटर को Nuwar.OL एवं Valentin.E से बचायें

Font size: Decrease font Enlarge font
image Nuwar.OL - Valentin.E

इस वेलेन्टाइन डे पर न्यूवर.ओएल (Nuwar.OL) एवं वैलेन्टाइन.ई (Valentin.E) नाम के दो वायरस आपका मजा खराब करने के लिये मैदान में कूद रहे हैं.

ये जानकारी दी है पोन्डा एन्टीवायरस बनाने वाली कम्पनी पोन्डा लैब (PandaLabs) ने. यदि आपकी ई-मेल के शीर्षक में "I Love You Soo Much," "Inside My Heart," या "You… In My Dreams लिखा हो तो सावधान हो जाईये कि इसे आपके चाहने वाले ने नहीं बल्कि आपके कम्प्यूटर पर बुरी नज़र डालने वाले ने भेजा है.

पोन्डालैब (PandaLabs) के लुई कैरन कहते हैं कि, "हर साल वैलेन्टाइन डे पर ढेरों वायरस हमला करते रहे हैं और इनके शीर्षकों से आकर्षित होकर लोग इनके चक़्कर में फंस जाते हैं. सायबरिये डग्गेमार चांदी काट रहे हैं और लोग अभी भी इनके जाल में फंस ही जाते हैं" .न्यूवर.ओएल (

Nuwar.OL) की ही तरह वैलेन्टाइन.ई (Valentin.E) भी आपको ई-मेल "Searching for True Love" या "True Love" शीर्षक के साथ भेजती है और इसके साथ "friends4u." नाम की फाइल अटैच्ड होती है. अगर ये वायरस आपके कम्प्यूटर में आया तो फिर आपके मेल बाक्स से ढेर सारी मेल भेज देगा और आपके जानकारों परिचितों के कम्प्यूटर भी खराब हो सकते हैं.

तो जनाब अपने चाहने वालों से कह दीजिये  कि आपको इस वैलेन्टाइन डे पर सिर्फ फूल या कोई भौतिक उपहार भेजें,  ई-मेल स्वीकार नहीं.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00