ओपिन डीएनएस प्रयोग करें (How to use Open DNS)
Open DNS दुनियां की सबसे अधिक इन्टेलीजेन्ट डीएनएस सेवा है.
blank_pageपिछले सप्ताह मेरे पास मेरे मित्र का फोन आया जिसमें उन्होंने मुझसे शिकायत की की वे कुछ वेबसाईट्स को नहीं देख पा रहे हैं. मेरे कम्प्यूटर पर ये समस्या नहीं थी. मैंने उन्हें ओपिन डीएनएस उपयोग करने की सलाह दी और उन्होंने मुझे बताया कि उनकी समस्या दूर हो गयी और अब वे पहले की अपेक्षा जल्दी सर्फ कर पा रहे हैं. क्या आप ओपिन डीएनएस का उपयोग करते हैं या आपके इन्टरनेट प्रदाता के डीएनएस का उपयोग करते हैं?डीएनएस क्या है?
इन्टरनेट पर कम्यूटर एक दूसरे से संपर्क के लिये आईपी (ip) का उपयोग करते है. जैसे किसी वेबसाईट की आइपी 202.22.22.22 है. अब आपको उस वेबसाईट का url ही याद है आप यहां तक कैसे पहुंचेंगे? यहां पर डोमेन नेम सिस्टम काम करता है. आप यह समझ लीजिये कि डीएनएस सिस्टम एक तरह से टेलीफोन डायरी की तरह से है जो नाम के बदले नम्बर दे देती है. जब भी आप किसी डोमेन नाम पर जाना चाहते हैं तो यह अपने पन्ने पलटती है और पहुंचा देती है आपके वांछित स्थान पर.
आम तौर पर हम सभी अपनी इन्टरनेट प्रदाता कम्पनी के द्वारा दिया गया डीएनएस ही उपयोग करते हैं.
लेकिन सभी टेलीफोन डायरियां एक जैसी नहीं होती. यदि इसमें आपकी वेबसाईट का नम्बर नहीं है तो ये दूसरे की सेवा का उपयोग करेगी और आपको समय अधिक लगेगा. यदि
ओपिन डीएनएस दुनियां की सबसे अधिक इन्टेलीजेन्ट डीएनएस सेवा है.
ओपिन डीएनएस को दूसरों की अपेक्षा अधिक कार्यकुशल टेलीफोन डायरी मान लीजिये. इसमें का डाटाबेस जल्दी अपडेट होता है. जब आप सर्फ करते हैं तो इसे दूसरों के नेटवर्क में ताकझांक करने की जरूरत नहीं पड़ती और नतीजन आपकी वेबसाईट जल्दी खुलती है. ये समझिये कि इसे पन्ने पलटने में दूसरों की अपेक्षा कम समय लगता है और आप नेट जल्दी सर्फ कर पाते हैं.
इसके अलावा ओपिन डीएनएस फिशिंग जैसी आपको फिशिंग जैसी गलत वेबसाईटों से बचाता है. यह इस संबन्ध में अपने विभिन्न स्रोतों से जानकारी इकठ्ठा करता रहता है.
कैसे इन्स्टाल करें इसे आप अपने कम्प्यूटर पर?
इसके लिये आप अपने कम्प्यूटर के Start मेन्यू पर जाकर कन्ट्रोल पैनेल पर क्लिक कीजिये. आपके आगे कन्ट्रोल पैनेल की स्क्रीन आ जायेगी की अब आप नेटवर्क कनेक्शन पर क्लिक कीजिये. आपके कम्प्यूटर के नेटवर्क कनेक्शन की स्क्रीन से आप अपना एक्टिव नेटवर्क पर क्लिक करके इसकी प्रोपर्टीज पर क्लिक कीजिये.
नेटवर्क प्रोपर्टीज से आप इन्टरनेट प्रोटोकाल (TCP/IC) पर क्लिक कीजिये. आपके आगे डीएनएस की स्क्रीन आजायेगी बस इसमें आप Obtain DNS server automatically की जगह निम्न दोनों डीएनएस भर कर ओके क्लिक कर दीजिये और आपके कम्प्यूटर में ओपिन डीएनएस शुरू.



del.icio.us
Digg
आपकी राय ( भेज दी गयी):
अपनी राय दें