सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access 125 Scooter)
सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर (Suzuki Access 125 Scooter) दिखने में खूबसूरत, चलने में किफायती है.
सुजुकी (Suzuki), एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) के साथ भारतीय स्कूटर बाज़र में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहा है. भारत में इन दिनों भले ही मोटरसाईकल का बोलबाला मचा हुआ है, परंतु यह भी सच है कि स्कूटर के प्रति आकर्षण अभी भी कायम है. स्कूटर (Scooter) को फैमली टूव्हीलर (Two wheeler) के नाम से जाना जाता है. भारतीय जनमानस में स्कूटर के प्रति विश्वास का परिणाम है कि आज कई विदेशी कम्पनियां स्कूटर लेकर भारतीय बाज़ार में आ रही हैं. होन्डा (Honda) और काइनेटिक (Kinetic) के बाद अब सुजुकी (Suzuki) भी इस दौर में शामिल हो चुकी है.
4स्ट्रोक वाली सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) में 125 सी सी इंजन लगा है. एक्सेस 125 (Access 125) में किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं जो आजकल लगभग सभी स्कूटर में मौजूद है. इस स्कूटर में गियर नहीं है आप जितना एक्सीलेटर बढ़ाएंगे स्कूटर की रफ्तार उतनी बढ़ती जाएगी. स्कूटर का कुल भार 109 किलोग्राम है. सामान रखने के लिए स्कूटर की सीट के नीचे काफी जगह है, आप इसमें जरूरत का सामान लेकर कहीं भी आ जा सकते हैं.
स्कूटर (Scooter) की सीट काफी चौड़ी है जिस पर बैठक कर आप आनन्ददायक सवारी का मजा ले सकते हैं. स्कूटर की हैडलाईट मल्टी रिफ्लेक्टर है जिससे रात के समय चकाचौंध रोशनी मिलती है. टर्न लाईट का आकार बड़ा और आकर्षक है.
सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) लाल, नीला, काला, ग्रे और सिल्वर रंग में उपलब्ध है. इस स्कूटर का फ्यूल टैंक 6.4 लीटर का है. आदर्श स्थिति में यह स्कूटर एक लीटर में 65 किलोमीटर की दूरी तय करती है. सुजुकी एक्सेस 125 सी सी की कीमत लगभग 36 हजार है.




del.icio.us
Digg
आपकी राय (4 भेज दी गयी):
plesase tell me Mx.Price Of Acess 125
अपनी राय दें