मुख्यपेज | चक्करपहिया | स्कोडा फेबिया (Skoda Fabia) आ पहुंची

स्कोडा फेबिया (Skoda Fabia) आ पहुंची

Font size: Decrease font Enlarge font
image Skoda Fabia

अगर आप स्कोडा इसलिये नहीं खरीद पा रहे कि ज्यादा बड़ी है और पार्किंग में परेशानी होगी तो इसके हैचबैक वर्शन के लिये तो आप तैयार होंगे ही.

मैंने आज दिल्ली में इसके डीलर से बात की तो पता चला है कि स्कोडा ने इसके लिये बुकिंग शुरू कर दी है. अभी आपको पचास हजार देने होंगे लेकिन डिलीवरी आपको बीस जनवरी के आस पास मिलेगी.

अपनी कैटेगरी में सबसे महंगी कार.
अगर आप इस कैटेगरी में फिट होने वाली अन्य कारों से इसकी तुलना करेंगे तो फैबिया हुन्डाई की गेट्ज (Hyundai Getz ) , मारुती की स्विफ्ट (Maruti Swift)  और जीएम की शवेर्ले युवा (Aveo Yuva ) से कुछ महंगी ही है. लेकिन ये आपको चीज भी जबर्दस्त देने वाले हैं. इसकी सुविधायों में ABS, EBD, Airbags, Sunroof, एलाय व्हील वगैरह शामिल हैं.

फैबिया तीन माडलों में आ रही है, 1.2 पैट्रोल, 1.4 पैट्रोल एवं 1.4 डीजल. अगर बीएचपी की बात करें तो इसकी ताकत स्विफ्ट के मुकाबले भी थोड़ी कम है. स्विफ्ट पैट्रोल 87 बीएचपी और डीजल 75 बीएचपी देती है जबकि फैबिया पैट्रोल में 85 बीएचपी और डीजल में 69 बीएचपी देगी. 110 बीएचपी देने वाली हुन्डाई गेट्ज डीजल से तो इसके मुकाबले की सोचिये भी मत.

लेकिन फैबिया किसी भी हैचबैक से बड़ी है और इसका केबिन ही नहीं बल्कि डिक्की में भी काफी जगह मिलने वाली है. आगे पीछे बैठने वाली सवारियों को ढेर सारा लैगरूम. और इससे ज्यादा क्या चाहिये?

स्कोडा फैबिया के आकर्षक फोटो देखने हैं तो www.skoda-fabia.com जाईये. लेकिन सावधान, इन फोटो में दिखरहे माडल आपको भारtत में नहीं मिलने वाले.

स्कोडा डीलर्स
Delhi
Continental Auto Services
A-13, Mohan Co-operative Industrial Estate, Mathura Road, (opp. Sarita Vihar),BADARPUR, New Delhi, Delhi, 110044 Tel: 011-51678100-51678106

Silvertone Motors Private Limited
D-179, phase I,, OKHLA INDUSTRIAL ESTATE, New Delhi, Delhi, 110020 Tel: 011 26815982-88

Silvertone Motors Private Limited
31, Najafgarh Road,, CENTRAL KIRTI NAGAR, New Delhi, Delhi, 110015 Tel: 011-25928882 / 83, 25928780, 55198882 / 83, 259228384

Mumbai:
Autobahn Enterprises Pvt. Ltd
Maratha Udyog Bhavan, Appasaheb Maratha Marg, PRABHADEVI,Mumbai, Maharashtra, 400025 Tel: 022-56628800

Autograph Cars India Pvt. Ltd
Andheri Kurla Road, Sakinaka,Andheri (E), Mumbai, Maharashtra, 400059 Tel: 022 28563031-36

Chennai
Gurudev Motors
559, Annasalai,, TEYNAMPET, Chennai, Tamil Nadu, 600018  Tel: 55668899/00, 42132020

Millennium Motors
192,Mount Road Saidaper, SAIDAPET MADRAS, Chennai, Tamil Nadu, 600015  Tel: 044-22200244/55

BANGALORE
TAFE Access Ltd.
53, St. Marks Road,, BANGALORE BAZAR, Bangalore, Karnataka, 560001  Tel: 080-25588254/288/299, 91448213893

 

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
4.00