रेवा इकोफ्रैन्डली कार पर हो जाइये सवार
रेवा (Reva) बैट्री से चलने वाली कार (Battery Car) है जो अब आपके शहर की गलियों में दौड़ने को तैयार है। इससे पहले रीवा विश्व के कई देशों में अपना जलवा बेखर चुकी है। इस इकोफ्रैन्डली कार में आप डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गडि़यों की तरह आराम से सफर का आनन्द ले सकते हैं। साथ ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह डीजल, पेट्रोल और गैस से चलने वाली गड़ियों के मुकाबले काफी किफायती है। अगर आप रीवा (Reva) की सवारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको ले चलते हैं रीवा (Reva) के साथ ड्राइव पर।
सबसे पहले हम रेवा के बाहरी रूप और आकार पर नज़र डालते हैं। रीवा (Reva) की लम्बाई 2638mm है, चौड़ाई 1324mm है, उंचाई 1510mm है और इस गाड़ी की ज़मीन से उंचाई 150mm है। रीवा का व्हील बेस 1710mm है। टर्निंग रेडियस 3505mm है जिससे आपको गाड़ी टर्न करते समय अधिक स्पेस की जरूरत नहीं होगी। इस कार में 70 Nm टार्क (Torque)है। 400 ए एम पी (Amp) माइक्रोप्रोसेसर रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगा है। इस बैट्री चालित कार (Battery Car) का वजन लगभग 750 किलोग्राम है। इस कार में चार सीट हैं और यह 227 किलोग्राम भार कैरी कर सकती है।
बैट्री से चलने वाली रीवा (Reva) की गति क्षमता 65 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसकी बैट्री को 15Amp के प्लग से कही भी कनेक्ट करके चार्ज कर सकते हैं, पूरी बैट्री को चार्ज करने के लिए 6 घंटे का समय चाहिए। यह गाड़ी चलाना इतना किफायती है कि आप 0.4/km की दर से अपना सफर तय कर सकते है। इस खूबसूरत सी कार में सुरक्षा का ध्यान भी रखा गया है, इसके लिए डेन्ट प्रूफ ए बी एस बॉडी पैनल (A B S Body panel), साईड इम्पैक्ट बीम, ड्यूएल ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। आपके लिए रीवा अभी तीन मॉडल में तैयार खड़ी है रेवा स्टैर्ण्ड (Reva Standard), रेवा एसी (Reva AC). रीवा क्लासी (Reva Classe) और अगर आप सोच रहे हैं कि किस कलर की कार में सवार हों तो आपके लिए कई कलर में रेवा (Reva) मौजूद हैं जैसे पैसन येलो विद स्टोन ग्रे (Passion Yellow with Stone Gray), चेरी रेड विद मिडनाईट ब्लैक(Cherry red with Midnight Black), ब्लू वीद येलो (Blue with yellow), सिल्वर ऐरो विद मिडनाईट ब्लैक(Silver Arrow with Midnight Black), मिडनाईट ब्लैक विद ऐजल व्हाईट (Midnight Black with Angel White) और ऐजल व्हाईट विद मिडनाईट ब्लैक (Angel White With Midnight Black) तो बताईये किस में चलना है।



del.icio.us
Digg
आपकी राय (1 भेज दी गयी):
अपनी राय दें