मुख्यपेज | चक्करपहिया | मित्सयुबिसी (Mitsubishi Montero) मान्टिरो एक नज़र में

मित्सयुबिसी (Mitsubishi Montero) मान्टिरो एक नज़र में

Font size: Decrease font Enlarge font
image Mitsubishi-Montero

मित्सयुबिसी मान्टिरो (Mitsubishi Montero) आने वाले वर्ष यानी 2008 में आपके लिए नये स्टाईल और फीचर्स के साथ आ रहा है। आप अगर इस नये मित्सयुबिसी मान्टिरो(Mitsubishi Montero) का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए हम आपसे इस नये मान्टिरो (Montero) के बारे में कुछ बातें करते हैं और जानते हैं कि आप मित्सयुबिसी मान्टिरो(Mitsubishi Montero) 2008 मॉडल खरीदना चाहेंगे तो क्यों।

मित्सयुबिसी मान्टिरो (Mitsubishi Montero) 2008 के इंजान पर गौर करें तो यह 6 सिलिन्डर की गाड़ी है, जो 5,500 आर पी एम (RPM) पर 215 हॉर्स पावर (HP) जेनरेट करता है। मित्सयुबिसी मान्टिरो(Mitsubishi Montero) इंजन का डिस्पलेस्मेंट 3.8L एस ओ एच सी (SOHC) है।

मित्सयुबिसी मान्टिरो(Mitsubishi Montero) 2008 में बैठने के लिए सात सीट हैं। ड्राइवर सीट में हाईट एडजेस्टेबल सिस्टम लगा है, आप ड्राइव करते समय इस सीट को 10 वे तक अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। जब आप फ्रंट सीट पर बैठे हों उस वक्त चाहें तो 6वे तक अपनी सीट को एडजस्ट कर सकते हैं। आपको ड्राइविंग में परेशानी नहीं हो इसके लिए इसमें पावर स्टियरिंग लगाया गया है इसके स्टियरिंग पर लेदर का प्रयोग किया गया है। वातावरण को अनुकूल बनाये रखने के लिए एयरकंडीशनर लगा है एवं आप रात के समय सफर के दौरान गाड़ी में काम कर सकें इसके लिए फ्रंट एवं रियर साइड में लाईट फिट किया गया है। आपके मूड को चियरफुल बनाये रखने के लिए इसमें 315 वॉट का स्टीरियो सिस्टम लगा है जिसमें एम/एफ एम रेडियो व सिंगल सी डी प्लेयर इनबिल्ट है।

अब इंटीरियर और इंजन के बाद इसके लुक पर नज़र डालते हैं। मान्टिरो में 16x7 इंच एलॉय व्हील लगा है एवं P265/70R16 टायर लगा है जिससे किसी भी रास्ते में यह बेधड़क दौर सकता है। आपके लिए इसमें रूफ रैक पावर ग्लास सनरूफ लगा है। रियर विंडो को क्लीन रखने के लिए वाईपर लगा है, इस विंडो को आप चाहें तो ओपेन भी कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें फ्रंट और रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक लगा है। सुरक्षा के लिए ट्रैक्सन कन्ट्रोल और स्टेबिलिटी कन्ट्रोल का भी ध्यान रखा गया है। फ्रंट में एयरबैग लगा है जबकि रियर डोर में चाईल्ड सेफ्टी लॉक एवं चाइल्ड सीट एंकर्स रियर सेन्टर 3 प्वाइंट बेल्ट लगा है। आपकी गाड़ी को चोरी से बचाने के लिए इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम लगा है। खराब मौसम में भी आप गाड़ी को आराम से चला सकें इसके लिए इसमें फॉग लाईट कॉम्फर्ट हैड लाईट लगा है।

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
5.00