:
Poll: शेयर बाजार धड़ाम धम
आप का क्या कहना है?
मुख्यपेज | चक्करपहिया | होन्डा जैज (Honda Jazz)

होन्डा जैज (Honda Jazz)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Honda Jazz

कार बनाने वाली कम्पनियों में अग्रिम पंक्ति में रहने वाली कम्पनी होन्डा (Honda) , भारत में जैज (Jazz) के साथ हैचबैक कार की श्रृंखला में अपने प्रतिद्वंदियों को चुनौती देने के लिए तैयार खड़ी है।

होन्डा जैज (Honda jazz) को भारत में लाने से पहले होन्डा इस कार से यूरोप और अन्य देशों में अपनी धाक जमा चुका है। भारत में छोटी कार के बाज़ार में होन्डा का यह पहला कदम है। अपनी इस छोटी कार से होन्डा को काफी आशा है। वास्तव में यह कार मारूति स्विफ्ट (Swift) और ह्यून्दे गेट्ज (Getz) से मुकाबला करने के हेतु बाज़ार में उतारा गया है। भारतीय बाज़ार में जैज किस कदर सफल रहेगी यह तो वक्त ही बतायेगा। फिलहाल तो आपके लिए एक च्वाईस और बढ़ गयी। आइये इस नई च्वाईस के विषय में कुछ बाते करलें।

सबसे पहले  हम  होन्डा जैज के रूप सौन्दर्य को निहारते हैं। होन्डा जैज (Honda jazz) 6 मनमोहक रंगों  और तीन मॉडलों में जी एल आई (GLi), वी टी आई (VTi) और वी टी आई एस (VTi-s) में उपलब्ध है। होन्डा जैज का आगे का हिस्सा अधिक निकला हुआ नहीं है, पीछे का हिस्सा संतुलित हैं और डिक्की का दरवाजा काफी बड़ा है। बड़े दरवाजे का फायदा है कि आप कोई भी सामान आसानी से इसमें रख सकते हैं। इस छोटी कार में मल्टी रिफ्लेक्टर हैड लाईट लगी है, बोनट के किनारे को बहुत ही सुन्दर कर्व दिया गया है। बोनट का यह कर्व जैज को सिर्फ सुन्दरता ही नहीं देता है बल्कि रात के समय दिन की तरह दृष्टि क्षमता भी प्रदान करता है। पीछे से आ रही गाड़ी आपकी कार को दूर से ही देख सके इसके लिए इसमें लिड टाईप बैक बैक लाईट लगी है, सुरक्षा की दृष्टि से यह लाईट जितनी कामयाब है उतनी ही सुन्दता की दृष्टि से भी। साईड मिरर में दोनों तरफ शीशा लगा है जिसके बैक साईड में इंडिकेटर लगा है।

बाहरी सुन्दरता के बाद आइये इसके अन्दर की चीजों पर भी एक नज़र डाल लें। इस कार में आप 5 लोगों के साथ आराम से अपनी मंजिल तय कर सकते हैं। सीट को आप अपनी जरूरत के अनुसार मोड़ सकते हैं। चिलचिलाती गर्मी में शीतलता प्रदान करने के लिए जबरदस्त एयर कंडीशनर लगा है, जिससे पलक झपकते ही आप गर्मी  से राहत महसूस करने लगेंगे। सेन्टर कन्सोल में जूस, पानी रखने के लिए तीन कप होल्डर है।

कार की शक्ति और तकनीकी पहलुओं को आइये अब देखते हैं। आई डी एस आई 1.3 लीटर इंजन 119Nm टार्क पर 61किलोवाट शक्ति उत्पन्न करती है जो शहरी रास्तों पर  अथवा हाईवे पर सवारी का आनन्द प्रदान करती है। वी टी आई और वी टी आई एस  1.5 लीटर वी टी इ सी इंजन है, यह 143 Nm टार्क पर 81 किलोवाट शक्ति उत्पन्न करती है। स्मूथ ड्राइविंग के लिए इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग लगी हुई है। आप जैज खरीदते समय चाहें तो मैनुअल गियर वाली जैज ले सकते हैं अथवा चाहें तो आँटोमैटिक वाली घर ला सकते हैं। आइये अब इसकी खुराक भी जान लेते हैं, जी एल आई 5. 7 लीटर से 5.8 लीटर में 100 किलोमीटर की दूरी तय करती है। वी टी आई और एस 6.0 से 6.1 लीटर में इतनी ही दूरी पार कर लेती है। तो क्या सोच रहे होन्डा जैसे से नाता जोड़ना है या नहीं।
तो इन्तजार कीजिये इसके आने का.

जोड़े: Add to your del.icio.us del.icio.us | Digg this story Digg

आपकी राय ( भेज दी गयी):

अपनी राय दें comment

फोटो में दिखाया कोड टायप करें:

चिप्पियां
इस लेख पर कोई चिप्पी नहीं है
इस लेख को अपनी रेटिंग दें
0